सोनभद्र में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) द्वारा बुधवार को रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डीबीए सभागार में राष्ट्रीय संविधान दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीबीए अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि संविधान दिवस हमें संवैधानिक कार्यों के प्रति जिम्मेदार बनाता है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में 26 नवंबर का विशेष महत्व है। इसी दिन राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था और संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी। यही कारण है कि इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। गोष्ठी में महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य ने संविधान दिवस के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में संवैधानिक मूल्यों जैसे न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है। प्रदीप कुमार मौर्य ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के अतुलनीय समर्पण और अथक परिश्रम को भी याद किया। जिन्होंने 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिनों की कड़ी मेहनत से इस अद्वितीय दस्तावेज़ का मसौदा तैयार किया था। उन्होंने जोर दिया कि संविधान दिवस हमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों की भी याद दिलाता है, क्योंकि राष्ट्र का निर्माण केवल अधिकारों के उपभोग से नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों के निर्वहन से होता है। गोष्ठी की अध्यक्षता डीबीए अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर राजेश कुमार मौर्य, कामता प्रसाद यादव, रियाज खान, संदीप जायसवाल, वीरेंद्र कुमार राव, राजेंद्र कुमार यादव, सुरेश सिंह कुशवाहा, राजेश यादव, टीटू प्रसाद गुप्ता, विजय सक्सेना, सुदेश कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, शिव शंकर राव सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
https://ift.tt/S25O4CN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply