बलिया के कंपनी बाग में शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। इसमें आगामी 26 नवंबर को जिला कलेक्ट्रेट पर होने वाले प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा की गई। संयुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पाण्डेय ने ट्रेड यूनियन के सदस्यों के साथ हुई बैठक में बताया कि 26 नवंबर को विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर मोर्चा जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन के बाद एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन की शुरुआत पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले से होगी। वहां से पदयात्रा करते हुए सभी कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। पाण्डेय ने किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धान की फसल नष्ट हो चुकी है। खेतों में पानी जमा होने के कारण रबी की बुवाई भी संभव नहीं हो पा रही है, जिससे किसान प्रभावित हैं। इस दौरान पीएन सिंह ने कहा कि उनका संघर्ष जारी रहेगा। अब एकल आंदोलन के बजाय संयुक्त आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों की मांगों को तत्काल मानने की अपील सरकार से की।
https://ift.tt/eILQrFM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply