DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संभल तीर्थ परिक्रमा पुनर्जीवित करने के लिए सम्मानित:हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित

संभल में हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा को संभल तीर्थ परिक्रमा को पुनर्जीवित करने के सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह संभल के थाना नखासा क्षेत्र में हसनपुर रोड स्थित चाहल चौथ पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी महिपाल सिंह ने हिंदू जागृति मंच की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व, समाज और धर्म जागरण के प्रति मंच का समर्पण सदैव याद रखा जाएगा। चौधरी महिपाल सिंह ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि अजय कुमार शर्मा ने वर्ष 2008 में संभल तीर्थ परिक्रमा को पुनर्जीवित करके एक महत्वपूर्ण कार्य किया है। अपने संबोधन में अजय कुमार शर्मा ने स्वामी भगवतप्रिय जी महाराज, चौधरी महिपाल सिंह, डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, भारत सिंह यादव, स्वर्गीय डी के शर्मा (मंच के पूर्व अध्यक्ष), चौधरी खिलेंद्र सिंह और जयप्रकाश गुप्ता सहित कई लोगों को प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने उन्हें संभल के हित में सामाजिक कार्य करने के लिए आत्मिक बल प्रदान किया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह, चौधरी खिलेंद्र सिंह, सोनू चाहल और महीपाल सिंह सहित चाहल चौथ से जुड़े कई लोगों ने अजय कुमार शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने संभल की परिक्रमा को शहर की पहचान बताते हुए, इसे और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। चाहल चौथ के प्रबंधक चौधरी खिलेंद्र सिंह ने इस स्थान की महिमा और स्वर्णिम इतिहास का वर्णन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी महिपाल सिंह ने की, जबकि संचालन भाजपा नेता सोनू चाहल ने किया।


https://ift.tt/zRfHPYW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *