विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया को दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में यह अवार्ड प्रदान किया। यह समारोह दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, नियोक्ताओं और सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। जिलाधिकारी डॉ. पैंसिया को ‘दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु कार्यरत अधिकारी’ की श्रेणी में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला। जनपद में दिव्यांगों के लिए किए जा रहे बेहतर कार्यों के पीछे मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह का निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा रही है। मुरादाबाद में मंडलायुक्त द्वारा कराए जा रहे कार्यों से प्रेरणा लेकर संभल जिले में भी दिव्यांगों के सशक्तिकरण हेतु कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं।
https://ift.tt/SIZ9s7O
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply