बॉलीवुड के कॉमेडियन एक्टर राजपाल यादव मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। राजपाल ने भगवान श्रीकृष्ण के सखा मनसुखा की कहानी सुनाई तो संत प्रेमानंद खिलखिलाकर हंस पड़े। राजपाल ने कहा- हमें तो एक पागलपन… गलतफहमी अंदर मानकर बैठ गए कि द्वापर हुआ है। कृष्णा जी हुए हैं और मनसुखा मैं ही था। इस पर प्रेमानंद महाराज हंसते हुए लोटपोट हो गए। प्रेमानंदजी ने कहा- पूरे भारत को हंसाने वाले, पूरे भारत का मनोरंजन करने वाले आप बिल्कुल हो। राजपाल यादव ने हाथ जोड़कर प्रणाम किया। कहा- आज मैं धन्य हो गया। एक आखिरी प्रार्थना है दर्शन आप ही दे सकते हैं, आपके पास कोई आ नहीं सकता। आप फिर दर्शन दीजिएगा। राजपाल ने जाते-जाते कहा- मेरी पत्नी श्री राधारानी की भक्त हैं। साथ लेकर चलती हैं। आज जब उनको पता चलेगा कि आपके दर्शन किए तो वह झगड़ा करेंगी। इसलिए अगली बार दर्शन का अवसर दें। संत प्रेमानंद ने कहा- आप नाम जप करते रहिए। हर समस्या में मजबूत रहिए, टूटना नहीं। संत प्रेमानंद ने राजपाल यादव का पूछा हाल राजपाल यादव ने मुलाकात के दौरान सबसे पहले संत प्रेमानंद महाराज को प्रणाम किया। प्रेमानंद महाराज ने पूछा- ठीक हो। राजपाल ने जवाब दिया- आज ठीक हूं। फिर हंसते हुए महाराज जी ने कहा- अच्छा आप हमारे भारतवासियों को हंसाते रहते हैं। उनका मनोरंजन करते रहते हैं। राजपाल ने कहा- दद्दा जी थे पंडित देव प्रभाकर शास्त्री जी। 2020 में ब्रह्मलीन हुए। 1999 में हमें दीक्षा लेने का सौभाग्य मिला, तो लगातार सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आदि किए। दद्दा जी ने विश्व कल्याण के लिए 131 यज्ञ कराए। मैं अभिनय करता रहता था और गुरुजी के साथ अध्यात्म से जुड़ा रहा। इस पर संत प्रेमानंद ने कहा- जीवन का लाभ ही यही है कि हमारा चित्त भगवान से जुड़ा रहे। जीवन में समस्या आने पर संभाल सके वह हैं भगवान
संत प्रेमानंद महाराज ने कहा- जीवन में कभी-कभी विपत्तियां आती हैं, कभी-कभी दुख आते हैं, कभी-कभी अपनों से दूर जाना होता है। ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं कि जीना मुश्किल होता है। अर्थ की समस्या, व्यवहार में कई समस्याएं आती हैं। तो हमारी उन समस्याओं के समय हमको कोई संभाल सके वो केवल भगवान हैं। आप कल समस्या में फंस जाएंगे तो राजपाल आ रहे हैं, यह देखकर लोग साइड में हो जाएंगे, कि वो कहीं हमसे बात ना कर लें। कहीं हमसे कुछ कह ना दें, तो समस्याओं में केवल भगवान साथ देते हैं। इसलिए भगवान का स्मरण जरूर करते रहो। नाम जप करते रहो और जीवन को आनंदमय बनाओ। हर विपत्ति हर दुख से लड़ना सीखो। हारना नहीं। कभी कोई भी परिस्थिति आए भगवान को याद करो
राजपाल यादव ने कहा- हमारे स्वामी प्रेम सुगंध जी हैं। कल उन्होंने एक संदेश दिया कि महाराज जी के चरणों में जा रहे हो तो एक बात जरूर बोलिएगा कि महाराज जी ने साबित किया है कि शास्त्र ठीक कहता है, ईश्वर है। आपको देख के ये पूरा प्रमाणित हो गया कि ईश्वर है। प्रेमानंद महाराज ने कहा- कभी कोई भी परिस्थिति आए, टूटिएगा नहीं। भगवान को याद कीजिएगा। वो बहुत सहयोग देते हैं। बहुत बल देते हैं। वो बहुत आनंद समुद्र हैं। हम लोग उनको भूल गए हैं। इसीलिए पछता रहे हैं। नहीं तो इतने कृपा समुद्र के हैं, कि देखो हमने कोई पुण्य नहीं किया, मुझे मनुष्य शरीर दिया। आंखें सही दी। कान सही दिए। मान लो मुझे अंधा बना देते। मुझे गूंगा बना देते। हमें भगवान ने सर्वांग पुष्ट दिया। अब मुझे चाहिए कि उन भगवान को एक बार देखें। उन भगवान से मिले। एक बार भगवान को देखें। कैसे हमारे भगवान है, जो हमारी सृष्टि संचालन करते हैं। जो हमारे स्वामी हैं, जो हमारे प्रीतम है। इसलिए नाम जप जरूर करते रहिएगा। ……………………. ये खबर भी पढ़ें… जिस दुल्हन ने 20 मिनट में शादी तोड़ी…उसका बदला मूड:देवरिया में दूल्हा बोला- हमारे 5 लाख बर्बाद, समाज में बेइज्जती, अब नहीं रखूंगा हम लोग टेंशन में मर रहे हैं। हमारे 5 लाख बर्बाद हो गए। कौन देगा? अब लड़की जाने कि उसने क्यों धोखा दिया। 28 नंवबर को बहुभोज था, लेकिन उससे पहले ही हमारा सब खत्म हो गया।’ पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/UGr8bPn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply