संतकबीरनगर में दिसंबर की शुरुआत से ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पिछले एक हफ्ते में न्यूनतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है, जिससे मनुष्य, पशु और पक्षी सभी ठिठुर रहे हैं। शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है। कई नई दुकानें भी खुली हैं, जहां लोग अपनी आवश्यकता और सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। दिन में कुछ घंटों की धूप से थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम हो गई है और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुबह घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है और शाम ढलते ही बाजारों में भीड़ कम होने लगती है। आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। पूस माह के आगमन के साथ ही तापमान में और गिरावट देखी जा रही है। पशुओं के लिए भी यह ठंड पीड़ादायक साबित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-बाड़ी और पशुपालन के कार्य भी प्रभावित हुए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह ठंड विशेष रूप से कष्टदायी बन रही है। शुक्रवार को भी सुबह से ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे ठंड का असर बना रहा। लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। रात में तापमान गिरने से सड़कें वीरान नजर आईं और कई चौराहों पर लोग अलाव के सहारे बैठे देखे गए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दस दिसंबर से ठंड और तेजी से पांव पसारे गा ।
https://ift.tt/OEFeCwQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply