औरैया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दिबियापुर में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज कटरा फफूँद के कक्षा 10 के छात्र रक्षित कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के कुल छह छात्रों ने प्रतिभाग किया। मंडल स्तर पर चयनित 15 छात्रों की सूची में चार छात्र इसी विद्यालय के शामिल हैं। यह विज्ञान प्रतियोगिता जनपद के 83 विद्यालयों के छात्रों के बीच आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में सफल रहे सभी चार छात्रों एवं उनके अध्यापक रजनीश दुबे तथा ज्ञान प्रकाश कुशवाहा का विद्यालय में फूल-माला पहनाकर सम्मान किया गया। इसी के साथ जिला चैंपियन रक्षित कुशवाहा तथा अन्य छात्रों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग ने प्रसन्नता जताते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
https://ift.tt/CLJMlQo
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply