DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शादी से एक दिन पहले प्रेमी संग दुल्हन फरार:जौनपुर पुलिस तलाश में जुटी, बैंक से कर्ज लेकर तैयारी में जुटा था पिता

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में शादी से एक दिन पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। दुल्हन के पिता ने बेटी की शादी के लिए बैंक से कर्ज लिया था। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने शादी से एक दिन पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई। उसके शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। उसके विदाई के लिए अगले ही दिन बारात आनी थी। दुल्हन के फरार होने की सूचना मिलते ही घर में गहमागहमी का माहौल बन गया। पिता ने अपने बेटी की शादी के लिए बैंक से कर्ज लिया था। ऐसे में अब उनको दोहरे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बक्शा थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि परिजनों से इस संबंध में शिकायती पत्र मिला है। पुलिस लड़के और लड़की की तलाश में जुट गई है।


https://ift.tt/JwhSqlb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *