बहराइच में दवा व्यापारी के घर पर उसकी सरहज ने ही 50 लाख की चोरी कर ली। अलमारी में जेवर देखकर उसके मन में लालच आ गया था। उसे जेवर पहनने का बहुत शौक था। उसने अपनी ननद के चाय में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया और अलमारी से जेवर निकाल लिए। तबीयत खराब होने पर व्यापारी अपनी पत्नी को लेकर दवा दिलाने चले गए। इसी दौरान सरहज गहने लेकर फरार हो गई। लौटने पर चोरी का दवा व्यापारी को पता चला। पुलिस में सरहज के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया- उसे गहने पहनने का बहुत शौक था। अलमारी में जेवर देखकर उसकी नियत खराब हो गई थी। पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया है। मामला दरगाह थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… दवा व्यापारी मनोज बंसल (50) परिवार के साथ नगर की ग्रीन सिटी में रहते हैं। मनोज के अनुसार, 18 नवंबर को उनकी सरहज शिवानी (45), ससुर रविन्द्र खेतान और साले का 3 साल का बेटा घर आए थे। 20 नवंबर को मैं अपने बेटे सार्थक (20) के साथ दुकान पर गया था। घर में सरहज शिवानी, पत्नी सोनी, ससुर और साले का बेटा मौजूद था। ननद को चाय में नशीली दिवा मिलाकर पिला दी शिवानी ने ननद सोनी को चाय में नशीली दिवा मिलाकर पिला दी। कुछ देर बाद सोनी बेहोश हो गई। इसके बाद शिवानी ने अलमारी खोलकर 50 लाख के जेवर निकालकर अपने पास रख लिए। इस बात का पता किसी को नहीं चल पाया, क्योंकि मनोज के ससुर रविंद्र अपने नाती के साथ दूसरे कमरे में मौजूद थे। पत्नी को दवा दिलाने व्यापारी गए थे लखनऊ कुछ देर बाद सोनी को भी होश आया, लेकिन वह समझ नहीं पाईं कि उन्हें क्या हुआ है। 20 नवंबर शाम को दुकान से व्यापारी मनोज, बेटे के साथ लौटे तो सोनी ने अपने तबीयत खराब होने की बात बताई। अगले दिन 21 नवंबर को मनोज अपनी पत्नी शिवानी को दवा दिलाने लखनऊ चले गए। वहीं शिवानी भी, अपने ससुर के साथ अंबेडकरनगर घर लौट गई थी। अलमारी खोली तो जेवर गायब मिले 21 नवंबर शाम को मनोज अपनी पत्नी के साथ लखनऊ से बहराइच घर लौटे। इस बीच पत्नी ने किसी काम से अलमारी खोली तो उन्हें जेवर गायब मिले। व्यापारी को शिवानी पर शक हुआ। इसी दौरान पत्नी ने भी बताया कि शिवानी की चाय पीने के बाद ही वह बेहोश हुई थी। 22 नवंबर को व्यापारी मनोज ने दरगाह थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की। शिवानी को जेवरों का बहुत शौक था आरोपी शिवानी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके पास से चोरी का सारा सामान भी बरामद कर लिया। एएसपी नगर अशोक सिंह ने बताया– शिवानी ने गहनों को देखा तो उसकी नीयत खराब हो गई थी। उसके गहने का बहुत शौक था। इसी कारण उसने जेवर चोरी किए। आरोपी शिवानी को गिरफ्तार कर जेवर बरामद कर लिए गए हैं। ————————— ये खबर भी पढ़िए… पूर्व भाजपा MLA पर एक्ट्रेस का यौन शोषण का आरोप, मोदी, योगी और सीएम धामी से मांगी मदद उत्तराखंड के हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा से पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ पर टीवी सीरियल्स एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया की बीजेपी विधायक ने उनसे गंधर्व विवाह किया है। उर्मिला सनावर ने ये सभी दावे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए किए, इस दौरान वीडियो में वह रोती हुई भी दिखीं। वीडियो में उन्होंने पूर्व भाजपा विधायक पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम पुष्कर सिंह धामी से मदद की गुहार भी लगाई है। पूरी खबर पढ़िए…
https://ift.tt/m6Ee5DW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply