DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लगातार दूसरे दिन कानपुर यूपी में सबसे ठंडा:6.4 डिग्री पहुंचा पारा, 2 दिन बाद दिन में और गिरेगा तापमान; सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

यूपी में कानपुर लगातार दूसरे दिन सबसे ठंडा रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस के बढ़कर 6.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों में आए साइक्लोन की वजह से नमी आ चुकी है। आसमान में बादलों के छाने से आने वाले दिनों में धूप हल्की होगी और दिन का तापमान भी गिरेगा। बताया कि 14 दिसंबर के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आना है‌। इसके बाद मौसम ठंडा होगा और घना कोहरा भी छा सकता है। बादलों की वजह से दिन की धूप भी हल्की होगी और अधिकतम तापमान भी गिरेगा, जिससे दिन में भी सर्दी महसूस होगी। बताया कि फिलहाल बंगाल की खाड़ी में हो रहे बदलावों की वजह से मौसम ठंडा हो रहा है। वहीं, दिन के तापमान (अधिकतम तापमान) की बात की जाए तो वह 24.09 डिग्री सेल्सियस किया गया। देर शाम होते ही चल रही सर्द हवाएं रात होते-होते तापमान को गिरा रही है। सुबह शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि फिलहाल तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। लेकिन 18 दिसंबर के बाद दिन का तापमान भी गिरेगा और दिन में भी ठंड पड़ेगी। 2 तस्वीरें देखिए- कोहरे के कारण कई ट्रेनों को किया गया रद्द
कोहरे की मार का हवाला देकर रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 12595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक दिसंबर से 12 फरवरी 2026 तक, 12596 आनंद विहार-गोरखपुर दो दिसंबर से 13 फरवरी तक निरस्त है। इसके अलावा, सप्ताह में 3 दिन चलने वाली 22406 आनंद विहार- भागलपुर 3, 10, 17, 24, 31 दिसंबर और 7, 14, 21, 28 जनवरी, 4, 11, 18, 25 फरवरी को निरस्त की गई है। कानपुर का AQI आज सुबह 162 रहा
शुक्रवार सुबह 8.30 बजे कानपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 162 रिकॉर्ड किया गया। ये हवा की सामान्य स्थिति है। इस समय हवा की स्थिति 10 किमी/घंटे रही। ————————


https://ift.tt/Wp2SR8H

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *