लखनऊ में सुबह कोहरे का असर बना रहा। अलग-अलग इलाकों में सुबह विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक रही। दिन में मौसम साफ होने के साथ धूप निकली है। आज का अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह और शाम के समय में ठंड के साथ गलन शुरू हो गई है। शुक्रवार को शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 227 के साथ में खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 93 फीसदी और न्यूनतम तापमान 41 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम की 3 तस्वीरें… अगले 2 दिन और पड़ेगा कोहरा
उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वांचल के उत्तरी जिलों और पश्चिमी यूपी के तराई इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे को लेकर अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद दो दिनों तक यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। लखनऊ में भी इसके प्रभाव से कोहरा बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ और प्रदेश में चल रहीं पुरवा हवाओं के कारण अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2–3°C तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से छाए कोहरे में फिलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी।
https://ift.tt/qmzQixU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply