प्रदेशभर में BLO की हो रहीं मौतों पर सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। बापू भवन से विधानभवन की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने कहा- सरकार ने BLO की हत्या की है। SIR के नाम पर आम नागरिकों को परेशान किया जा रहा । अधिक वर्क लोड की वजह से BLO की मौत हो रही है। ‘चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं’ प्रदर्शनकारियों ने ‘चुनाव आयोग शर्म करो, SIR जानलेवा है के नारे लगाये। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। प्रदर्शन कर रहीं सपा नेता समयून खान ने कहा कि दर्जनों BLO की मौत हो गई, मगर निर्वाचन आयोग एक शब्द नहीं बोलना चाहता है। सरकार और चुनाव आयोग ने मृतक परिवारों को कोई सांत्वना तक नहीं दिया है। यह बेहद शर्मनाक और अफसोसजनक है। SIR के नाम पर यह सीधे तौर पर हत्या की गई है ‘सड़क से सदन तक लड़ेंगे’ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इसी तरीके से बिहार में चुनाव से ठीक पहले SIR करवाया गया और आम जनता त्रस्त हो गई। विपक्ष के नेताओं ने वोट चोरी के प्रमाण भी दिया। उसके बाद भी निर्वाचन आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं किया। लोकतंत्र में वोट चोरी सबसे बड़ा अपराध है। यह आम जनता के भरोसे की हत्या है, जिसे सत्ता में बैठे हुए लोग लगातार कर रहे हैं। हम लोग सदन से लेकर सड़क तक यह लड़ाई लड़ रहे हैं और लड़ते रहेंगे। सत्ता वाले कितना भी दबाव बना ले मगर हम लोग पीछे हटने वाले नहीं। ‘SIR के बहाने वोट काटे जा रहे’ समयून खान ने कहा कि SIR के माध्यम से वोट काटे जा रहे हैं। पहले बिहार में प्रत्येक बूथ से लाखों वोट कटे। अब उत्तर प्रदेश की बारी है। हम लोग लगातार ये लड़ाई लड़ रहे हैं संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार हर मुद्दे पर विफल है तानाशाही कर रही है। शिक्षा , रोजगार और स्वास्थ्य सेवाएं देने में विफल है। सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने इको गार्डन भेज दिया।
https://ift.tt/aGIEnit
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply