नगर निगम लखनऊ ने शहर में चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत अतिक्रमण और सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाया है। मंगलवार को जोन 2, 3 और 5 में निरीक्षण अभियान चलाकर कुल 45,100 रुपए का जुर्माना वसूला गया। सिंगल-यूज़ प्लास्टिक जब्त की गई। जोन 2 में अवैध अतिक्रमण और गंदगी फैलाने पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया। जोन-3 में विवेकानंद पुल के नीचे अभियान चलाकर अतिक्रमण, कूड़ा फैलाने और प्लास्टिक प्रयोग पर ₹22,200 का जुर्माना वसूला गया, जिसमें 18.4 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त हुई। जोन 5 में 25 चालान कर कुल ₹12,900 का जुर्माना वसूला गया, जिसमें प्लास्टिक के उपयोग पर भी सख्त कार्रवाई हुई।नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सभी नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने साफ किया कि अतिक्रमण, खुले में कचरा फेंकने और प्लास्टिक उपयोग पर किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी और अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।
https://ift.tt/SPpQZMn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply