DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ नगर निगम ने डेयरी से 22 भैंसें उठाईं:नालियों में गोबर बह रहा था, लोगों ने शिकायत की; भैंस पालना प्रतिबंधित

लखनऊ नगर निगम ने नालियों में गोबर बहाने कार्रवाई की। जोन-6 के पारा में पिंक सिटी, गदियाना अवैध डेयरी की 22 भैंस और 3 गाय जब्त कीं। इन मवेशियों को पीजीआई कांजीहाउस में रखा गया है। मामले में स्थानीय लोगों ने IGRS पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। गोबर को खुले प्लॉटों में फेंकने और नालियों में बहाने से गंदगी, जलभराव और मच्छर जनित रोग के मामले सामने आ रहे थे। नगर निगम सीमा में भैंस पालने पर पाबंदी लखनऊ में नगर निगम की सीमा में भैंस पालने पर प्रतिबंध है। नगर निगम अधिनियम 1959 के मुताबिक यह प्रदूषण की श्रेणी में आता है। इसके तहत केवल दो गाय ही एक व्यक्ति पाल सकता है। अभियान में पुलिस बल, प्रवर्तन दल एवं पशु कल्याण विभाग की संयुक्त भागीदारी रही। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने कहा- इन लोगों को चेतावनी दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। भविष्य में शहर के बीच अवैध डेरियों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।


https://ift.tt/ekAP40p

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *