लखनऊ के नगर आयुक्त के निर्देश पर जोन-7 में बकायेदारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। विकास सिंह की अगुवाई में टीम ने पांच प्रतिष्ठानों को सील किया, जिन पर कुल ₹13,83,292 की बकाया राशि थी। सबसे अधिक बकाया शहीद भगत सिंह वार्ड में था, जिसे सील कर दिया गया। नगर आयुक्त के निर्देश पर जोन 7 में बुधवार को बकायेदारों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया गया। जोनल अधिकारी विकास सिंह के नेतृत्व में कर अधीक्षक तथा टीम ने शहीद भगत सिंह द्वितीय, इस्माइलगंज द्वितीय और शंकर पुरवा तीसरे वार्डों में कुल 5 प्रतिष्ठानों पर सील लगाने की कार्रवाई की। इन परिसरों पर लंबे समय से बकाया टैक्स जमा नहीं किया गया था। इतनी धनराशि हुई हासिल नगर निगम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल ₹13,83,292 की बकाया धनराशि दर्ज मिली। सबसे अधिक ₹9,29,200 का बकाया शहीद भगत सिंह वार्ड में स्थित 633/डी/न्यू-2 सीसी धावा अंशिक पर था, जिसे सील कर दिया गया। इस्माइलगंज द्वितीय में 633/सी-001/ एलएमसीन्यू जे. पी. बालक छात्रावास पर ₹1,09,490 तथा एलएनएन /633/028-29 उत्तर धौना अंशिक पर ₹2,10,186 की बकाया राशि मिली, जिन पर मौके पर पहुंचकर आंशिक भुगतान कराया गया।
https://ift.tt/ZF8T6fy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply