DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ की हवा हुई जहरीली, AQI 219:न्यूनतम तापमान में सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक, रात में ठंड से राहत; कोहरे के आसार

लखनऊ में सुबह से धुंध छाई रही। इसके बाद मौसम साफ हुआ। तेज चटक धूप निकली। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री अधिक रहा। मंगलवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक, लखनऊ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 219 के साथ ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं का असर रहेगा जारी लखनऊ में पछुआ और उत्तरी-पश्चिमी ठंडी, शुष्क हवाओं के कारण पिछले कुछ दिनों से दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 1–2 दिनों तक तापमान में मामूली गिरावट संभव है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ठंड से मामूली राहत मिल सकती है। सुबह कोहरा और दिन में धुंध का असर बना रहेगा। लखनऊ में फिलहाल कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है, लेकिन हवा की दिशा और ठंडी हवा के चलते सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा छा रहा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक भोर के समय कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा पड़ेगा। दिन चढ़ने पर कोहरा छंटने के बावजूद हल्की धुंध बनी रह सकती है। लखनऊ में पांच दिनों का संभावित तापमान दिनांक अधिकतम न्यूनतम 27 नवंबर 25 11 28 नवंबर 26 11 29 नवंबर 26 12 30 नवंबर 26 12 1 दिसंबर 25 11 लखनऊ में 10 दिन का औसत AQI दिनांक AQI जोन 16 नवंबर 227 ऑरेंज 17 नवंबर 150 यलो 18 नवंबर 144 यलो 19 नवंबर 185 यलो 20 नवंबर 193 यलो 21 नवंबर 194 यलो 22 नवंबर 192 यलो 23 नवंबर 183 यलो 24 नवंबर 208 ऑरेंज 25 नवंबर 219 ऑरेंज लखनऊ में पिछले पांच दिनों में दर्ज तापमान दिनांक अधिकतम न्यूनतम 24 नवंबर 25.6 11.9 23 नवंबर 26.8 13.4 22 नवंबर 27 14.4 21 नवंबर 28.4 14.5 20 नवंबर 27.8 14


https://ift.tt/s01AZ8K

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *