DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रेप पीड़ित की सहेली को दरोगा ने मारा थप्पड़:मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा, व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया जब दुष्कर्म पीड़िता की सहेली को वीडियो बनाते समय एक महिला दरोगा ने थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारी थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मामला बढ़ने पर महिला दरोगा ने माफी मांगी, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में सरधना निवासी नदीम को गिरफ्तार किया है, जबकि पीड़िता को उससे मिलवाने वाले राशिद की तलाश जारी है। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। उसकी शादी कुछ साल पहले एक हिंदू युवक से हुई थी। इसी दौरान खतौली निवासी राशिद के माध्यम से उसकी पहचान सरधना के नदीम से हुई। आरोप है कि नदीम ने पीड़िता को उसके पति से तलाक लेने और उससे शादी करने का झांसा दिया। पीड़िता का दावा है कि नदीम ने चार साल तक सुपरटेक ग्रीन विलेज में शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने विवाह का दबाव डाला, तो नदीम पीछे हट गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि नदीम ने उसे फ्लैट दिलाने का वादा करके अपने नाम से फ्लैट खरीद लिया। महिला ने इस संबंध में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से शिकायत की थी, जिन्होंने ब्रह्मपुरी पुलिस को जांच के आदेश दिए थे। शनिवार को पीड़िता, उसकी सहेली और व्यापार मंडल के पदाधिकारी ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे थे। यहां नदीम को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और सहेली ने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। आरोप है कि थाने में तैनात महिला दरोगा नीलम ने यह देखकर सहेली को थप्पड़ मार दिए और उसका मोबाइल छीनकर वीडियो सहित पूरा डेटा फॉर्मेट कर दिया। इस घटना के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थाने में नारेबाजी की और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विवाद बढ़ता देख महिला दरोगा नीलम ने माफी मांग ली, जिसके बाद मामला शांत हुआ। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
नदीम और राशिद के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। नदीम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि राशिद की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जिलाध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल समेत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दोनों आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ सौम्या अस्थाना ने कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “थप्पड़ मारने की बात प्रथमदृष्टया सही नहीं लगती, हालांकि संबंधित महिला का मेडिकल कराया गया है।


https://ift.tt/XkEW6wm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *