DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रायबरेली में ओवरलोडिंग वसूली गिरोह पर पुलिस का शिकंजा:होमगार्ड समेत 4 गिरफ्तार, 18 अन्य नामजद फरार

रायबरेली पुलिस ने ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत एक होमगार्ड सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से जिले में अवैध वसूली करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सलोन कोतवाली में तैनात होमगार्ड विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ बीपी सिंह मुख्य है। उसे डीह कोतवाली क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली के आरोप में हिरासत में लिया गया और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के विशेष अभियान के तहत, थाना डीह पुलिस ने ओवरलोडिंग के नाम पर ट्रक चालकों और वाहन स्वामियों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के तीन अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया था। बीते दिनों, 18 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर सई नदी पुल के पास दबिश देकर दो अभियुक्तों, महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह (ग्राम जहानपुर बखारी, थाना डीह) और जितेंद्र सरोज (थाना उदयपुर, प्रतापगढ़) को रंगे हाथों पकड़ा गया था। इन दोनों के खिलाफ थाना डीह में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। इसी मुकदमे में मुख्य आरोपी विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ वीपी सिंह (ग्राम पूरे नेम मजरे जमरुवा बुजुर्ग, थाना सलोन) को बाद में गिरफ्तार किया गया। पुलिस उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी 18 अन्य नामजद और 4-5 अज्ञात अभियुक्त फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


https://ift.tt/YxFmVir

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *