प्रयागराज में विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को संगम नोज पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि राज्य सरकार मछुआ समाज के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। मंत्री निषाद ने बताया कि योगी सरकार ने मछुआरों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने समाज से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए आवेदन करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद से मछुआ समाज की जीवनशैली में सकारात्मक और व्यापक बदलाव आया है। नदी आधारित आजीविका के साधनों में वृद्धि से मछुआरों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री की उपस्थिति में प्रतीकात्मक रूप से 15 हजार मछली के बच्चों (फिंगरलिंग) को गंगा में छोड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया का एक चरण पहले ही पूरा किया जा चुका था, जिसे विश्व मत्स्य दिवस पर औपचारिक रूप से दोहराया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान की विशेषज्ञ टीम भी मौजूद रही। कार्यक्रम में उप निदेशक मत्स्य विभाग विजय पाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय प्रकाश शुक्ल और संध्या सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।
https://ift.tt/vHkpIE8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply