उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता का प्रथम चरण 1 से 3 दिसंबर तक संत गाडगे जी ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। बुधवार, 3 दिसंबर को कथक की बाल, किशोर और युवा वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें काश्वी अग्रवाल, विधि जोशी और मैत्री जोशी ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में काश्वी अग्रवाल ने प्रथम, दिव्यांशी सिंह ने द्वितीय और जयंतिका मिश्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। किशोर वर्ग में विधि जोशी प्रथम रहीं, जबकि वान्या भगत द्वितीय और अद्विका शांडिल तृतीय स्थान पर रहीं। युवा वर्ग में मैत्री जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं वंदिता द्वितीय और आयुश्री तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतिभागियों ने पारंपरिक कथक की उड़ान प्रस्तुत दी प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह और निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर उपस्थित रहे। उन्होंने आमंत्रित निर्णायक जबलपुर की मोहिनी मोघे, भोपाल की विजया शर्मा और दिल्ली की शाम्भवी शुक्ला के साथ संयुक्त रूप से मंगल दीपक प्रज्वलित किया। निर्णायकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। प्रतियोगिता का मंच संचालन समरीन ने किया। बाल वर्ग में मेरठ की काश्वी अग्रवाल ने ठुमरी “काहे रोकत डगर प्यारे” और पारंपरिक कथक की उड़ान प्रस्तुत की। दिव्यांशी सिंह ने “माता काली तू कल्याणी” पर प्रदर्शन किया, जबकि काएना ने ठुमरी “काहे रोकत डगर” प्रस्तुत की। किशोर वर्ग में विधि जोशी ने दुर्गा स्तुति और बनारसी दादरा प्रस्तुत की। युवा वर्ग में बनारस की संस्कृति शर्मा ने शिव स्तुति “नागेन्द्र हराय” से शुरुआत की और अन्वेषा दत्ता ने “डिमिक डिमिक डमरू” पर प्रस्तुति दी। दूसरा सत्र गायन का होगा अकादमी ने वर्ष 2024-25 में संभागीय शास्त्रीय प्रतियोगिता का स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया था, जिसमें प्रदेश के 18 संभागों के 21 केंद्रों पर लगभग 900 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। वर्ष 2025-26 में यह प्रतियोगिता 23 केंद्रों पर आयोजित हुई, जिसमें लगभग 1100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस वर्ष लखीमपुर और फर्रुखाबाद को दो नए केंद्र के रूप में जोड़ा गया। आगामी सत्र गायन का होगा, जो 8 से 11 दिसंबर तक चलेगा।
https://ift.tt/ExUykzh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply