उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह और शाम के तापमान में लगभग दोगुना अंतर देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अधिकतम तापमान में 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कई जिलों में सुबह घना कोहरा छा रहा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, दिसंबर के शुरुआती दिनों में पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवा दोबारा मजबूत होंगी, जिससे अगले 3-4 दिनों में तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है। भोर के समय धुंध और हल्का कोहरा भी कई जगह दिखेगा। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में तापमान 5 डिग्री तक नीचे जा सकता है। रविवार रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में बलिया 8°C न्यूनतम तापमान के साथ यूपी में सबसे ठंडा रहा। 3 तस्वीरें देखिए- गाजियाबाद-नोएडा में हवा खराब
गाजियाबाद में सोमवार सुबह हल्का प्रदूषण है। धूप निकलने से दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा से है। AQI 295 है, 318 AQI के चलते नोएडा आज सबसे अधिक प्रदूषित शहर है। कानपुर में सुबह धूप निकली
कानपुर शहर में सोमवार सुबह से ही धूप निकल आई है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, ठंडी हवा चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह से गलन वाली ठंड दस्तक देगी सर्दियों में बढ़ सकता है जॉइंट पेन: हेल्दी फूड और एक्सरसाइज जरूरी, डॉक्टर से जानें टिप्स सर्दियों के मौसम में जोड़ों में दर्द व अकड़न की समस्याएं बढ़ जाती हैं। दरअसल तापमान में कमी के कारण ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे जोड़ों में ब्लड फ्लो कम हो जाता है और दर्द महसूस होता है। इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण भी ऐसा हो सकता है। यह स्थिति खासकर बुजुर्गों और आर्थराइटिस से पीड़ित लोगों में ज्यादा दर्दनाक होती है। मार्च 2014, में नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी बताती है कि, सर्दियों में आर्थराइटिस के लक्षण बढ़ जाते हैं। सर्दियों में जोड़ों का दर्द क्यों बढ़ता है? इससे कैसे बचा जा सकता है…पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/2UfMwI7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply