झांसी में 18 दिन पहले एक्सीडेंट में घायल युवक की मौत हो गई। वह पारीछा प्लांट में नौकरी करता था। ड्यूटी जाने के लिए वह हाइवे किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक डंपर ने उसको रौंद दिया था। सिर और पैर में गंभीर चोट आई थी। तब से युवक का इलाज चल रहा था। बुधवार को युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा चिरगांव थाना क्षेत्र में के मिश्रा ढाबा के सामने हुआ था। प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था इलाज
मृतक का नाम देव प्रसाद (35) पुत्र तोरन कुशवाहा था। वह चिरगांव के करईयनपुरा मोहल्ले का रहने वाला था। मृतक के भाई प्रभुदयाल ने बताया- मेरा भाई देव प्रसाद पारीछा प्लांट में मजदूरी करता था। 14 नवंबर को वह ड्यूटी जाने के लिए मिश्रा ढाबा के सामने खड़े थे। तभी एक डंपर ने उनको टक्कर मार दी थी। उसके सिर और पैर में गंभीर चोट आई थी। परिजनों ने देव प्रसाद को झांसी के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया था। जहां पर इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। छोटे-छोटे दो बच्चे हैं देव प्रसाद की मौत के बाद घर में मातम छाया है। उसके छोटे छोटे दो बेटे हैं। 15 साल का अरुण और 12 साल का शिव पढ़ते हैं। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी सुनीता का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
https://ift.tt/PmVXZHn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply