नमस्कार, कल की बड़ी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के AI वीडियो पर हुए विवाद से जुड़ी रही। दूसरी बड़ी खबर छत्तीसगढ़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने की रही। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. कांग्रेस ने मोदी का चाय बेचते हुए AI वीडियो पोस्ट किया, BJP बोली- जनता कभी माफ नहीं करेगी कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर PM मोदी का चाय बेचते हुए एक AI वीडियो पोस्ट किया। इसमें PM को चायवाला दिखाया गया। उनके एक हाथ में केतली और दूसरे में ग्लास हैं और वे ‘चाय-चाय’ कहते नजर आ रहे हैं। AI वीडियो में PM रेड कारपेट पर चल रहे हैं। उनके पीछे भारत समेत कई देशों के झंडे लगे हैं। इनमें भाजपा का भी झंडा है। इस AI वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने पोस्ट किया है। भाजपा बोली- यह बेहद शर्मनाक है: पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि OBC समुदाय से आने वाले प्रधानमंत्री का कांग्रेस अपमान कर रही है, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस ने PM का AI वीडियो शेयर किया है। इससे पहले 12 सितंबर को बिहार कांग्रेस ने PM मोदी और उनकी मां पर एक AI वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें मां सपने में आकर उन्हें राजनीति को लेकर ताना मारती दिखाई गई थीं। पढ़ें पूरी खबर… 2. यूपी में राहुल गांधी ने अखिलेश का छोड़ा साथ:पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान यूपी में पंचायत चुनाव से पहले राहुल गांधी-अखिलेश यादव की जोड़ी टूट गई है। कांग्रेस-सपा के गठबंधन में बुधवार को दरार पड़ गई। कांग्रेस अब यूपी में अकेले पंचायत चुनाव लड़ेगी। यह फैसला दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में लिया गया। सांसद प्रियंका गांधी भी इस दौरान मौजूद रहीं। सोनिया गांधी के 10 जनपथ पर आवास पर हुई बैठक में सांसद प्रमोद तिवारी, यूपी प्रभारी अविनाश पांडे सहित प्रदेश के सभी 6 सांसद थे। बिहार में मिले झटके के बाद कांग्रेस ने यूपी में अपनी रणनीति नए सिरे से बनानी शुरू की है। यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पहले भी अकेले सभी 11 एमएलसी चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। यूपी प्रभारी के घर एक दिन पहले हुई थी बैठक मंगलवार की रात यूपी प्रभारी अविनाश पांडे के आवास पर यूपी के सांसदों इमरान मसूद, तनुज पुनिया, उज्जवल रमण सिंह, किशोरी लाल शर्मा, राकेश राठौर की बैठक हुई थी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी मौजूद रहे। सांसदों की मौजूदगी में यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने पर चर्चा की गई। पढ़ें पूरी खबर… 3. धर्मेंद्र यादव बोले- माफियाओं को गिफ्ट में गाड़ी मिली, कफ सिरप कांड में जाति विशेष के लोगों ने अरबों कमाए यूपी का नकली कफ सिरप मुद्दा बुधवार को संसद में गरमाता दिखा। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा- यूपी, बंगाल, बिहार, मध्यप्रदेश में एक बड़ा रैकेट चल रहा है। एक साल से पीड़ित भटक रहे। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पूर्वांचल और बनारस के आसपास के जिलों में बड़ा खेल चल रहा है। साउथ अफ्रीका तक नकली सिरप की सप्लाई हुई। उन्होंने नाम लिए बिना पूर्वांचल के माफियाओं पर निशाना साधा। कहा- जाति विशेष के माफिया इस रैकेट से जुड़े हुए हैं। जो अब तक 2000 करोड़ का कारोबार कर चुके हैं। पूर्वांचल के माफियाओं को करोड़ों की महंगी गाड़ियां गिफ्ट की गईं। इनका इनकम टैक्स में कोई ब्योरा नहीं है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। ‘मोदी जहां से सांसद वहां इतना बड़ा खेल हुआ’ धर्मेंद्र यादव ने जोर देकर कहा- चिंता की बात इसलिए भी है कि पीएम मोदी जिस काशी से सांसद हैं। यूपी के सीएम योगी खुद महीने में 4-5 बार वहां का दौरा करते हैं। काशी में इतना बड़ा रैकेट चलता रहा। बड़ी बदनामी हो रही है। पढ़ें पूरी खबर… 4. नए फोन में नहीं होगा संचार साथी एप, सरकार ने फैसला वापस लिया केंद्र सरकार ने नए मोबाइल में ‘संचार साथी’ एप को पहले से इंस्टॉल करने का फैसला वापस ले लिया। सरकार ने कहा कि एप केवल फ्रॉड रोकने के लिए है और अपनी मर्जी से डाउनलोड या डिलीट किया जा सकता है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ किया कि एप किसी की निगरानी नहीं करता है। सरकार के आदेश के बाद विवाद बढ़ा था: संचार साथी एप को लेकर विवाद 28 नवंबर को शुरू हुआ, जब सरकार ने मोबाइल कंपनियां को आदेश दिया था कि सभी नए और पुराने मोबाइल फोन में यह एप जरूर इंस्टॉल किया जाए विपक्ष ने कहा था- इससे जासूसी हो सकती है: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा था कि यह कदम लोगों की प्राइवेसी पर सीधा हमला है। यह एक जासूसी एप है। सरकार हर नागरिक की निगरानी करना चाहती है। साइबर धोखाधड़ी रोकने लिए सिस्टम जरूरी है, लेकिन सरकार का यह आदेश लोगों की निजी जिंदगी में दखल जैसा है। पढ़ें पूरी खबर… 5. छत्तीसगढ़ में 12 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद, सभी नक्सलियों के शव बरामद छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया। तीन जवान शहीद हुए और दो घायल हो गए। सभी नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं।CM विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद आखिरी सांसें ले रहा है। 30 नवंबर को DGP कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और NSA डोभाल ने नक्सलवाद खत्म करने की योजना बनाई थी। 18 नवंबर को मारा गया था हिड़मा: देश के सबसे खतरनाक नक्सल कमांडर माडवी हिड़मा 18 नवंबर को मारा गया था। यह एनकाउंटर छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा के मारेडमिल्ली जंगल में हुआ था। जवानों ने उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का को भी मार गिराया था। पढ़ें पूरी खबर… 6. देश के 8 एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, इंडिगो की 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल देश के 8 एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी और क्रू मेंबर्स की कमी से 100 से ज्यादा फ्लाइट प्रभावित हुईं। इंडिगो एयरलाइन ने कहा कि खराब मौसम, सिस्टम में गड़बड़ी और स्टॉफ से जुड़े नए नियमों के चलते फ्लाइट पर असर पड़ा है। 48 घंटे में हालात सामान्य हो जाएंगे। वहीं, DGCA ने इंडिगो से जवाब मांगा है, क्योंकि नवंबर में 1272 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। नए नियम लागू हुए हैं: DGCA ने पायलटों के लिए नए नियम लागू किए हैं। 1 नवंबर से नियम बदलने के बाद खासतौर पर इंडिगो की उड़ानों पर असर पड़ा। अब पायलटों को हर हफ्ते 48 घंटे आराम देना जरूरी है और रात में लैंडिंग की संख्या 6 से घटाकर 2 कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर… 7. साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन और हार्दिक की वापसी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। सूर्यकुमार यादव कप्तान होंगे। शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या की वापसी हुई है। बुमराह भी टी-20 में लौटे आए हैं। सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी। वर्ल्ड कप की जर्सी भी लॉन्च: BCCI ने 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी भी लॉन्च कर दी। इस मौके पर BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया, तिलक वर्मा और ब्रांड एम्बेसडर रोहित शर्मा मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… महिलाओं के डर से 55 साल अकेला रहा शख्स रवांडा का एक शख्स महिलाओं के डर से 55 साल से अकेला रह रहा है। 16 साल की उम्र में उसने तय किया था कि, वे महिलाओं से दूरी बनाकर रहेगा। इसके बाद उसने मिट्टी के छोटे से घर में अपनी पूरी जिंदगी गुजार दी। दरअसल, शख्स को गाइनोफोबिया नाम की एक बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को महिलाओं से डर लगता है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि के लोग नए काम की योजनाएं बना सकते हैं। सिंह राशि वालों को फायदेमंद एग्रीमेंट मिल सकते हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
https://ift.tt/fqrtJie
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply