नमस्कार, कल की बड़ी खबर RSS चीफ मोहन भागवत के बयान से जुड़ी रही। उन्होंने कहा कि धर्म के लिए लड़ना होगा। दूसरी बड़ी खबर मौलाना मदनी पर लगाए गए भाजपा के आरोप को लेकर रही। हम आपको यह भी बताएंगे CMO भागकर क्यों टॉयलेट में छिप गए और कहां आसमान से बर्फ की सिल्ली गिरी… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. भागवत बोले- धर्म के लिए लड़ना होगा: योगी बोले- RSS विदेशी फंडिंग से नहीं चलता यूपी CM योगी आदित्यनाथ और RSS चीफ लखनऊ में दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी ने RSS की फंडिंग को लेकर उठने वाले सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि संघ को कोई विदेशी देश या बाहरी संगठन फंड नहीं करता। RSS समाज के सहयोग और राष्ट्रप्रेम से चलता है। योगी ने कहा;- अपने धर्म में मरना अच्छा है। हमें लालच में दूसरा धर्म नहीं अपनाना चाहिए। यह महापाप है। भागवत बोले- पहले जैसे युद्ध अभी भी चल रहे: भागवत ने कहा कि धार्मिक स्थलों को नष्ट किया गया। जबरदस्ती धर्मांतरण हुए, लेकिन तब भी भारत था। वह वैभव के दिन नहीं रहे, लेकिन आक्रमण के दिन भी चले गए। जैसे पहले युद्ध होते थे वैसे ही आज भी हो रहे हैं। अब हम राममंदिर पर झंडा फहराने वाले हैं। हमें धर्म रक्षा के लिए लड़ना है। विश्व में शांति की स्थापना गीता के माध्यम से ही की जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 2. यूपी में आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली, लोग बाल-बाल बचे, SDM बोले- जांच करवा रहे बदायूं में आसमान से अचानक बर्फ की सिल्ली गिर गई, जिसका वजन 20 से 50 किलो बताया गया। उस समय ईंट-भट्टे पर लोग काम कर रहे थे, जो बाल-बाल बच गए। जांच के लिए पुलिस टीम भी पहुंची। इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने कहा- यह कुदरत का करिश्मा है। SDM प्रेमपाल सिंह ने बताया- बर्फ के पानी का सैंपल कलेक्ट किया गया है। प्रत्यक्षदर्शी वीर सिंह बोले- मैं पूरे परिवार के साथ भट्टे पर काम कर रहा था, तभी आसमान से बर्फ की सिल्ली मेरे पास गिर गई। उसके कई टुकड़े दूर-दूर तक गिरे। पढ़ें पूरी खबर… 3. G20 में मोदी बोले- AI के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाना जरुरी; समिट में पहली बार मेजबानी हैंडओवर नहीं हुई जोहान्सबर्ग में G20 समिट के दौरान PM मोदी ने 20 ग्लोबल लीडर्स से मुलाकात की और AI के गलत इस्तेमाल पर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि डीपफेक, अपराध और आतंकवाद में AI का बढ़ता उपयोग खतरनाक है। मोदी ने निगरानी, सुरक्षा और पारदर्शिता पर आधारित एक ग्लोबल AI कॉम्पैक्ट बनाने की जरूरत पर जोर दिया। साउथ अफ्रीका ट्रम्प के न आने से नाराज था: साउथ अफ्रीका ने G20 में पहली बार अमेरिका को औपचारिक हैंडओवर नहीं किया, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रम्प समिट में नहीं आए। अफ्रीका ने कहा कि किसी को गवेल नहीं दे सकते। अमेरिका ने इस फैसले को गलत बताया। आमतौर पर G20 में पिछले मेजबान देश अगले मेजबान को लाइव सेरेमनी में गवेल सौंपता है, लेकिन इस बार ट्रम्प की गैरमौजूदगी से यह नहीं हो सका। पढ़ें पूरी खबर… 4. बिजनौर में CMO भागकर टॉयलेट में छिपे, पुलिस ढकेलते हुए ले गई, महिला आयोग ने मारा था छापा मुजफ्फरनगर के CMO डॉ. सुनील तेवतिया बिजनौर में अवैध क्लिनिक चलाते पकड़े गए। महिला आयोग की सदस्या संगीता जैन ने पुलिस के साथ उनके क्लिनिक पर छापा मारा। पुलिस जैसे ही उनके केबिन में दाखिल हुई, डॉक्टर ने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया। पुलिस दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन डॉक्टर ने कुंडी नहीं खोली। 5 मिनट बाद जब फोर्स ने दरवाजा तोड़ने की धमकी दी, तब डॉक्टर कांपते हुए बाहर निकले। तब पुलिस ढकेलते हुए उन्हें केबिन के अंदर लेकर गई। 15 मिनट तक चली बहस, चेतावनी देकर निकलीं: केबिन में ही डॉ. तेवतिया और संगीता जैन के बीच करीब 15 मिनट तक बहस चली। लेकिन डॉ. तेवतिया अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुए। लगातार कहते रहे- मैंने कोई अवैध काम नहीं किया, कोई नियम नहीं तोड़ा। पढ़ें पूरी खबर… 5. राजनाथ बोले- बॉर्डर कब बदल जाए कोई नहीं जानता, आज सिंध भारत से अलग, हो सकता है कल ये वापस आ जाए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में सिंधी सम्मेलन में कहा कि बॉर्डर कभी भी बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज सिंध की जमीन भारत का हिस्सा भले न हो, लेकिन सभ्यता के हिसाब से सिंध हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा। जहां तक जमीन की बात है, कब बॉर्डर बदल जाए कौन जानता है, कल सिंध फिर से भारत में वापस आ जाए। बंटवारे के बाद सिंध में तनाव और बदलाव: 1947 के बंटवारे में सिंध प्रांत पाकिस्तान में चला गया। यह पाकिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा प्रांत है और इसकी राजधानी कराची है। यहां उर्दू, सिंधी और अंग्रेजी बोली जाती है। बंटवारे के दौरान थार रेगिस्तान का बड़ा हिस्सा भी पाकिस्तान में चला गया। हिंदू भारत आ गए और भारत से गए मुसलमानों को वहां मुहाजिर कहा गया। इससे सिंधियों और मुहाजिरों के बीच लंबा तनाव और हिंसा चली, जिससे इलाके की तरक्की रुक गई। पढ़ें पूरी खबर… 6. केएल राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में कप्तानी करेंगे, इंजर्ड श्रेयस और शुभमन बाहर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने टीम घोषित की, जिसमें इंजर्ड होने के कारण शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या बाहर हो गए। वनडे टीम की कप्तानी केएल राहुल करेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली 9 महीने बाद भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलेंगे। बुमराह को आराम दिया गया है। सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी और भारत का स्क्वॉड कई नए चेहरों के साथ तैयार है। राहुल ने 2023 में आखिरी बार कप्तानी की थी: केएल राहुल तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने 2023 में आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही टीम की वनडे में कप्तानी की थी, जिसमें भारत को 8 विकेट से हार मिली थी। उन्होंने 12 वनडे में टीम की कप्तानी की है। 8 में भारत को जीत और 4 में हार मिली। पढ़ें पूरी खबर… 7. भाजपा बोली- मौलाना मदनी देशद्रोही हैं, वो मुसलमानों को गुमराह कर फायदा उठाता है भाजपा ने मौलाना अरशद मदनी के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि मदनी मुसलमानों को गुमराह कर सालों से अपना फायदा उठाते आए हैं। बीजेपी नेता यासिर जिलानी ने कहा कि भारत मुसलमानों के लिए दुनिया की सबसे सुरक्षित और अच्छी जगह है। हिंदू यहां उनके “बड़े भाई” की तरह साथ खड़े हैं। MP के मंत्री बोले- मदनी की जांच हो: मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मदनी की जांच होनी चाहिए। वो देशद्रोही हैं और आतंकवाद से जुड़े हुए हैं। मदनी जानबूझकर देश के माहौल को जहरीला बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, मदनी ने कहा था कि मुस्लिम लंदन-न्यूयॉर्क में मेयर बन सकते हैं, लेकिन भारत में यूनिवर्सिटी का चांसलर भी नहीं बन पाते। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… फ्रिडा की पेंटिंग ₹487 करोड़ में बिकी, रिकॉर्ड टूटा पेंटर फ्रिडा काहलो की पेंटिंग ‘एल सुएनो (ला कामा)’ न्यूयॉर्क में सोथबी की नीलामी में 487 करोड़ रुपए में बिकी, जो किसी महिला कलाकार की अब तक की सबसे महंगी पेंटिंग बन गई। यह काहलो का सेल्फ पोर्ट्रेट है, जिसमें उन्होंने अपने दर्द, संघर्ष और वास्तविक जीवन को दर्शाया है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
https://ift.tt/ZbAKC7s
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply