मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह कार ने किसान को रौंद दिया। जिससे किसान की मौत हो गयी। नौरंगाबाद चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रहे 55 वर्षीय बलवीर सिंह को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बलवीर सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान भोगांव क्षेत्र निवासी बलवीर सिंह पुत्र जगदीश सिंह के रूप में हुई है। बलवीर सिंह प्रतिदिन मैनपुरी में निर्माणाधीन अपने मकान की निगरानी के लिए आते-जाते थे। बुधवार सुबह भी वह मैनपुरी जाने के लिए नौरंगाबाद चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रहे थे, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बलवीर सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। लेकिन गंभीर चोटों के कारण कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस टक्कर मारकर फरार हुए वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने बताया कि बलवीर सिंह खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
https://ift.tt/FYWagSX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply