‘मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष दिवाकर ने पहले तो फोन पर ही गलत भाषा का प्रयोग करते थे। लेकिन उन्होंने सारी हदें पार कर दीं। पब्लिक प्रोग्राम में मेरे साथ बदसलूकी की। ऐसी बात नहीं थी, जिस पर हर्ष दिवाकर उग्र हो गए। मुझसे कहा-नगर आयुक्त की क्यों बात मानते हो, मैं अपने बॉस की नहीं तो किसकी बात मानूंगा। बस, इसी बात पर वह भड़क गए। मैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करुंगा।’ ये कहना है सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम का। रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान मेयर के भतीजे हर्ष दिवाकर उनके साथ अभद्रता कर दी थी। उन पर मारपीट करने का भी आरोप है। पहले भी हर्ष पर लगे आरोप हर्ष दिवाकर न सिर्फ मेयर के भतीजे हैं बल्कि सहायक के रूप में हर समय उनके साथ भी रहते हैं। इससे पहले उन पर एक इंजीनियर को उठाकर ले जाने का आरोप लगा था। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने इंजीनियर को छोड़ा था। इतना ही नहीं, एक बार नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचकर भी उन्होंने हस्तक्षेप किया था। जबकि इस बैठक में सिर्फ कार्यकारिणी सदस्य ही रहते हैं। मेयर की भतीजे की इस हरकत पर भी कार्यकारिणी के सदस्यों ने सवाल उठाए थे। अब पढ़िए रविवार को क्या हुआ था मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष ने रविवार सुबह स्टेडियम में सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ गाली गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश है। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने मेयर के भतीजे हर्ष ने धमकाया कि नगर आयुक्त का साथ छोड़ दो अन्यथा उन्हें पिटवा देगा। कहा कि नगर आयुक्त की बात मानते रहोगे तो पिटाई के अलावा जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। सहायक नगर आयुक्त का आरोप है कि पूर्व में वॉट्सऐप कॉल पर धमकी दे चुका है। वह अपने व्यक्तिगत कार्य कराना चाहता है। मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने कहा- इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। सहायक नगर आयुक्त पूरे कार्यक्रम में मेरे साथ थे। सहायक नगर आयुक्त और नगर निगम के अन्य कर्मचारियों के साथ मैंने स्टेडियम का निरीक्षण किया था। ऐसा कोई भी मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है।
https://ift.tt/rXLFxyP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply