DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई:मैनपुरी में सपा कार्यालय पर श्रद्धा सुमन अर्पित, उनके कार्यों को किया गया याद

मैनपुरी समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष, विधायक और सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और पुष्प चढ़ाकर नमन किया। प्रदेश सचिव महाराज सिंह शाक्य ने बताया कि पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी के लिए विकास के द्वार खोले थे। आज उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सभी ने उन्हें नमन किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। पूर्व मंत्री तोताराम यादव ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी से गहरे जुड़ाव को बताया। उन्होंने कहा कि नेताजी का जन्म सैफई में हुआ, लेकिन उनकी कर्मभूमि मैनपुरी रही। तोताराम यादव ने यह भी कहा कि उनके अधूरे कार्यों को मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी के लिए पूरा करेंगे। इस कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, हरवीर प्रजापति, राम नारायण बाथम, सुखबीर सिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, सुमन दिवाकर, सुमन यादव, सुमन कठेरिया, विजय कठेरिया सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


https://ift.tt/SJsyKph

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *