मिर्जापुर के विंढमफाल रेंज स्थित मोहनपुर गांव में निर्माणाधीन माँ विंध्यवासिनी जैव विविधता पार्क का शनिवार को मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश और मुख्य वन संरक्षक सुशांत शर्मा ने निरीक्षण किया। यह परियोजना राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है और इसका क्रियान्वयन वन प्रभाग कर रहा है। वहीं निरीक्षण के दौरान, मण्डलायुक्त और मुख्य वन संरक्षक ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मौलीश्री का एक पौधा भी रोपा। अधिकारियों ने पार्क में बन रहे नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर, नेचर ट्रेल, हर्बल एवं सुगंधित उद्यान, बटरफ्लाई गार्डन, विज़िटर ज़ोन, बांस उद्यान, वॉच टावर, ईको-हट, मत्स्य पालन हेतु जल संचयन क्षेत्र और पक्षी अवलोकन क्षेत्र जैसी विभिन्न संरचनाओं का जायजा लिया। उन्होंने मृदा एवं जल संरक्षण कार्यों की रूपरेखा, वृक्षारोपण स्थलों, प्रवेश द्वार और जनसुविधाओं के निर्माण का भी विस्तार से अवलोकन किया। मण्डलायुक्त ने पार्क में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सौर ऊर्जा आधारित व्यवस्था अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संचयन संरचनाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि परियोजना की निर्धारित समय सीमा मार्च 2026 है। स्वीकृत धनराशि के मुकाबले अब तक आवंटित बजट का 100 प्रतिशत खर्च हो चुका है। शेष धनराशि के लिए उच्च स्तर पर प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया जारी है। परियोजना की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए समय सीमा बढ़ाने का भी अनुरोध किया गया है।
मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश ने निर्देश दिए कि शेष बजट के लिए प्रस्ताव तत्काल तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाए और सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएं। इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी, विंढमफाल रेंज और सभी संबंधित वन कर्मचारी उपस्थित रहे।
https://ift.tt/h6Nb8AD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply