मैनपुरी के गपचारियापुर गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। वहीं लगभग दो महीने से घर में प्रवेश न देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता मोहिनी के अनुसार, उसकी शादी करीब 10 साल पहले अरविंद से हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शुरुआती कुछ साल तक दांपत्य जीवन सामान्य रहा और इस दौरान उनके दो बच्चे भी हुए। पीड़िता का कहना है कि बीते कुछ समय से उसके ससुराल पक्ष- पति अरविंद, ससुर रामस्वरूप, सास सलोचा, जेठ धर्मेंद्र, जेठानी प्रीति और देवर लेखराज द्वारा लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा है। आरोप है कि ससुराल वालों ने उससे मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। दो महीने से उसे घर में घुसने नहीं दिया जा रहा है। पति अरविंद भी उसे कोई खर्च नहीं दे रहा है। मोहिनी ने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुराल वाले उसके पिता के घर से पांच लाख रुपए लाने का दबाव बना रहे हैं। रुपए न देने पर उसे निरंतर प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता ने पति पर किसी अन्य महिला से अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। उसके अनुसार, इसी कारण पति उससे दूरी बनाए हुए है और उसे मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है। वह इस समय मायके में रह रही है और पिछले एक महीने से थाना एलाऊ के चक्कर लगा रही है। परंतु बार-बार तहरीर देने के बावजूद उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।जिससे वह परेशान है। मोहिनी ने एसपी मैनपुरी से गुहार लगाई है कि मामले में सख्त कार्रवाई कर उसे न्याय दिलाया जाए। साथ ही ससुराल में सम्मानपूर्वक रहने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
https://ift.tt/L7INgyh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply