महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में हैं। एक दिन पहले गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें नजरबंद रखा। जिस पर उन्होंने कहा कि पुलिस मेरा उत्पीड़न कर रही है। मैं प्रधानमंत्री आवास पर धरना देने जा रहा था। मैं हिंदुत्व की लड़ाई लड़ रहा हूं। आज दूसरे दिन भी उन पर निगरानी रखी जा रही है। हमें पुलिस ने नजरबंद किया इस्लामिक जिहाद को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास जा रहे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को सोमवार को मंदिर में नजरबंद रखा। उनके साथ डॉ उदिता त्यागी, अनिल यादव, यति रणसिंहानंद गिरी,यति अभयानंद गिरी, चहन सिंह बालियान, सचिन सिरोही, अरुण त्यागी, बृजमोहन सिंह तथा अन्य कार्यकर्ताओं को आज शिवशक्ति धाम डासना में नजरबंद कर दिया गया। सभी पर गाजियाबाद पुलिस नजर रखे हुए है। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि आज इस्लाम का जिहाद सम्पूर्ण मानवता का सबसे बड़ा है। इस्लाम के जिहादी हमें मारेंगे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने कहा कि इस्लाम का जिहाद यूं ही चलता रहा तो बहुत जल्दी सारी दुनिया नष्ट हो जाएगी। क्योंकि इस्लाम के जिहादी पहले हम मारेंगे और उसके बाद आपस में लड़ कर मर जाएंगे। अगर मानवता को जिंदा रहना तो इस्लाम के जिहाद की अवधारणा को जड़ से मिटाना होगा। इस्लाम के जिहाद को वैचारिक रूप से हराने के लिए सम्पूर्ण विश्व को इस्लाम की घिनौनी समस्या को समझना पड़ेगा। इसमें सरकार भी बहुत सकारात्मक भूमिका निभानी पड़ेगी। भारत सरकार इसके लिए एक श्वेत पत्र जारी करे जिसमें हिन्दू वास्तविक समस्या को समझ के उसका निदान कर सके। इन्हीं मांग लेकर वो अपने साथियों के साथ प्रधानमंत्री आवास जा जाना चाहते थे जो कि सरकार के द्वारा रोक दिया गया। उन्होंने पुलिस पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं धर्म की लड़ाई लड़ रहा हूं।
https://ift.tt/inBSVPg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply