मथुरा में एक पति ने गुरुवार शाम को अपनी पत्नी को गोली मार दी। गुरुवार शाम को महिला घायल अवस्था में धौरेरा के जंगल में मिली। महिला के सिर में गोली मारी गई थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने खुशी को इलाज के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। महिला के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। वहीं, आरोपी पति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह कह रहा है कि ससुराल वालों ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है अब वह उसे भी नहीं छोड़ेंगे। दोनों ने लव मैरिज की थी। शादी के कुछ दिन बाद से दोनों में अनबन हो गई थी। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। स्थिति यह बन गई थी कि दोनों ने न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। पूरा मामला जैंत थाना क्षेत्र का है। आइए अब जानते हैं क्या पूरा मामला…. 5 साल पहले हुई थी लव मैरिज गोविंद नगर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुरी कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी विपिन अग्रवाल की बेटी खुशी (25) ने 5 साल पहले सूरज के साथ लव मैरिज की थी। सूरज श्री कृष्ण जन्मस्थान के पास गाइड का करता था। वहीं, खुशी BCom की पढ़ाई करती थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। 6 महीने में ही आई संबंधों में दरार महिला के पिता विपिन अग्रवाल ने कहा- लव मैरिज करने के 6 महीने बाद खुशी अचानक वापस घर आ गई। उसने कहा कि सूरज उसके साथ सही व्यवहार नहीं करता। मामले को सुलझाने के प्रयास किए गए, लेकिन बात नहीं बनी। सूरज रुपयों की मांग करता था, जिससे आए दिन विवाद होता था। इसके बाद कोर्ट में तलाक का केस डाल दिया था। खुशी तभी से अपने मायके में रह रही थी। समझौता करने ले गया सूरज पिता विपिन अग्रवाल ने बताया कि सूरज ससुराल के मकान को अपने नाम कराने के लिए कहता था। खुशी उनकी इकलौती बेटी थी। वह उससे मारपीट करता था। गुरुवार देर शाम को सूरज ने खुशी को फोन किया और समझौता करने की बात कही। इसके बाद उनके पास देर रात पुलिस का फोन आया कि खुशी के गोली मार दी गई है। इलाज के दौरान हुई मौत खुशी को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसकी शुक्रवार को मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वारदात के बाद सूरज फरार है। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही हैं। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि खुशी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सूरज का वीडियो आया सामने इस मामले में एक मोड़ तब आया जब सूरज का एक वीडियो सामने आया। इसमें सूरज ससुराल और खुशी की सहेली पर आरोप लगाता नजर आया। वीडियो में सूरज कह रहा है कि शोभा अग्रवाल, अनिल अग्रवाल और खुशी की सहेली ने उसकी पत्नी को मार दिया अब वह उसको भी नहीं छोड़ेंगे। सूरज कहता है वह गरीब है, उसके पास कुछ नहीं है। इस वीडियो के बाद खुशी के पिता ने बताया कि सूरज अपने बचाव में यह सब आरोप लगा रहा है। कोई अपनी बेटी को क्यों मारेगा। जब 5 साल पहले उसने प्रेम विवाह कर लिया तो फिर अब क्यों मारेगा। विपिन अग्रवाल ने बताया कि उनके एक बेटा और बेटी थी। बेटे की 2019 में बीमारी से मौत हो गई और अब बेटी भी चली गई। ………………………………. ये खबर भी पढ़ें… बिजनौर DM जसजीत कौर पर भड़के हाईकोर्ट के जज:वारंट जारी कर CJM से कहा- 5 जनवरी को पेश करो इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से बिजनौर की DM जसजीत कौर के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। यह वारंट जस्टिस मनीष कुमार ने जारी किया। नाराजगी जाहिर करते हुए जस्टिस मनीष कुमार ने बिजनौर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट यानी CJM को आदेश दिया है कि वे 5 जनवरी, 2026 को डीएम जसजीत कौर को हाईकोर्ट में पेश करें। पढ़ें पूरी खबर….
https://ift.tt/cZjuMmC
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply