DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मकान का मुआवजा मिला, चेहरे पर आया सुकून:देर शाम को प्रशासन की ओर से दिया गया चेक; अब मकान ध्वस्त होगा

गोड़धोइया नाला निर्माण के चलते शिवपुर सहबाजगंज के जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए थे, उन्हें प्रशासन से मुआवजा मिल गया है। गुरुवार की दोपहर में उन लोगों ने आक्रोश जताया था लेकिन देर शाम को उनके हाथ में चेक पहुंच गया। मकान के बदले मिली धनराशि से उन्होंने संतुष्टि जताई है। लगभग एक साल बाहर रहने के बाद वे वापस आकर यहां नया मकान बनवा सकेंगे। महिला उद्यमी संगीता पांडेय को 70 लाख रुपये, उनके सामने रहने वाली सावित्री देवी को 82 लाख रुपये का चेक दिया गया है। इसी तरह बगल के दो अन्य मकानों को नुकसान के अनुसार 15 व 25 लाख रुपये का चेक दिया गया है। संगीता ने बताया कि मुआवजे की राशि से हम सभी काफी संतुष्ट हैं। दो दिन बाद शुरू होगी ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया
मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया दो दिन बाद शुरू की जाएगी। सबसे पहले संगीता पांडेय का मकान ध्वस्त किया जाएगा। उन्हें दो दिन में सारा सामान निकलवाने को कहा गया है। जल निगम की ओर से ये चारो मकान ध्वस्त कराए जाएंगे। मकान ध्वस्त कराने के बाद बिना किसी रोकटोक के निर्माण हो सकेगा। एक साल बाद फिर बनवा सकेंगे मकान प्रभावित लोगों का मकान भले ही ध्वस्त होगा लेकिन उनकी जमीन बची रहेगी। उन्हें जो मुआवजा मिला है, उससे एक साल बाद वहां मकान बनवा सकेंगे। नाला बन जाने के कारण वह जगह और बेहतर हो जाएगी। नाला के साथ वहां सड़क भी बनाई जाएगी। आंदोलन की कर रहे थे तैयारी खतरे से बचने के लिए इन मकानों में रहने वाले परिवारों ने मकान खाली कर दिया था। लेकिन गुरुवार दोपहर तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला था। जिससे उनमें आक्रोश पनप रहा था। प्रभावित लोगों ने शाम तक मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। उन्होंने काम रोकने को भी कहा था। हालांकि शाम को जब चेक मिला तो उनके चेहरे पर सुकून का भाव साफ नजर आया। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। पानी निकालना शुरू किया तो दरकने लगे मकान
नाला खोदाई के बाद जब उसमें से पानी निकालना शुरू किया गया तो मिट्‌टी बैठने लगी। संगीता पांडेय बताती हैं कि उसी के साथ मकान भी दरकने लगे। पहले दिन दीवारें कुछ कम फटी थीं लेकिन उसके अगले दिन मकान ज्यादा झुक गया। जिसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे लेखपालों ने मकान की स्थिति को जर्जर बताते हुए उसे खाली करने का निर्देश दिया।


https://ift.tt/7HuqULS

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *