भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने के लिए जिला पंचायत सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सभी मंडल अध्यक्षों को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में किसी भी फर्जी नाम को जुड़ने से रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। उन्होंने इस अभियान को लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली को पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रदेश मंत्री ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से कड़ाई से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि किसी भी बूथ पर कोई फर्जी नाम न जुड़ने पाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम हर हाल में वोटर लिस्ट में शामिल होने चाहिए। भाजपा इस एसआईआर अभियान को जमीनी स्तर पर सक्रियता से चला रही है, जिसमें कार्यकर्ता बूथों पर सहयोग कर रहे हैं ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित बन सके। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे मतदाताओं की सहायता के लिए घर-घर संपर्क करें और उनका गणना पत्रक भरवाने में निरंतर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने संकल्प दोहराया कि हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो, जिससे मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने की, जबकि संचालन सचिंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर विधायक रामविलास चौहान, सुनील कुमार गुप्त, बजरंगी सिंह, सूरज श्रीवास्तव, अशोक सिंह, अभिषेक सिंह, विनय कुमार, कृष्ण कांत राय, राघवेंद्र राय शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://ift.tt/z8UMQqv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply