ब्रह्मपुरी थाने के दो कांस्टेबलों पर दूध कारोबारी को बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगा है। सोमवार को इस मामले में भाजपा नेता कमल दत्तl शर्मा एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह से मिले और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने जांच के आदेश दिए हैं। पहले जानते हैं कांस्टेबलों पर आरोप भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने एसपी सिटी को बताया कि ब्रह्मपुरी निवासी शिवम दूध का कारोबार करते हैं। 30 नवंबर की शाम दो पुलिसकर्मी उनकी दुकान पर पहुंचे और नकली दूध बेचने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। भाजपा नेता का आरोप है कि ज़ब शिवम ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों पुलिसकर्मियों ने कमरे को बंद कर लिया और शिवम से जमकर मारपीट की। बोलेरो गाड़ी में आए थे दोनों पुलिसकर्मी भाजपा नेता के साथ मौजूद पीड़ित शिवम ने SP CITY को अपनी चोट दिखाई। बताया कि दोनों पुलिसकर्मी नूर नगर स्थित दुकान पर बोलेरो गाड़ी में आए थे। आते ही नकली दूध बनाकर बेचने का आरोप लगा दिया। उन्होंने विरोध किया तो उनको बुरी तरह पीटना शुरु कर दिया। जबकि उनकी कोई गलती नहीं थी। आरोप है कि करीब चार घंटे बाद फ़ूड विभाग की टीम बुलाई और नमूने उठवा दिए। बीजेपी नेता को दी गई जानकारी शिवम ने इस मामले की जानकारी ब्रह्मपुरी मंडल अध्यक्ष अरविंद अरोड़ा को दी। अरविन्द ने भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा को घटना की जानकारी दी। कमल दत्त शर्मा ने SSP को फ़ोन पर पूरा घटनाक्रम बताया। SSP ने SP CITY को जांच के निर्देश दिए। CO ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने जांच की और रिपोर्ट SP CITY को दी। सोमवार को SP CITY दफ्तर पहुंचे भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने नाराजगी जताते हुए कार्यवाही की मांग की। SP CITY ने दिए डॉक्टरी कराने के निर्देश SP CITY ने शिवम से पूरी घटना के बारे में जाना। साथ ही शरीर पर आए चोट के निशान भी देखें। इसके बाद SP CITY ने शिवम की तहरीर पर ब्रह्मपुरी पुलिस को डॉक्टरी कराने के आदेश दिए। उन्होंने भाजपा नेता को मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। इसके बाद भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा वहां से लौट गए। हालांकि उन्होंने पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मारपीट पर नाराजगी भी जताई। पुलिस का दवा- मौके पर मिली गड़बड़ी ब्रह्मपुरी पुलिस का कहना है कि इस मामले में स्वाट टीम की तरफ से होने शिकायत मिली थी। स्वाट टीम की शिकायत पर ही दोनों पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में वहां पहुंचे थे। दावा यह भी किया जा रहा है कि मौके पर पुलिस को पाउडर के 10 से 12 पैकेट मिले थे। करीब 10 से 12 भरे हुए ड्रम भी मिले थे। इसके अलावा फ्रिज में भी लगभग 100 लीटर दूध टीम को मिला था। इसी के बाद फ़ूड डिपार्टमेंट की टीम को बुलाया और नमूने जांच के लिए उठाये।
https://ift.tt/edh7YHy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply