‘विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल के माफिया ब्रजेश सिंह और धनंजय सिंह ने अगर मेरी पार्टी से टिकट मांगा, तो वह दोनों को टिकट जरूर देंगे।’ यह बात सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में कही। माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे के शादी समारोह में शामिल नहीं होने के पीछे क्या कारण था? इस वाल के जवाब में राजभर ने कहा- मैं फिल्म शोले का डायलॉग याद रखता हूं, जो डर गया वह मर गया। इसीलिए राजनीति में किसी से डरता नहीं, अपने दम पर राजनीति करता हूं। राजभर ने बिंदास अंदाज और बेबाकी से यूपी की राजनीति में अलग जगह बनाई है। उन्होंने दैनिक भास्कर से पंचायत चुनाव समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… भास्कर: कोडीन सिरप का मामला गरम है, क्या सरकार की कार्रवाई ठीक है?
राजभर: इस मामले में जांच के आदेश हो गए हैं, जांच हो रही है। जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। चाहे वह कितना भी बड़ा आरोपी क्यों न हो? सीएम योगी ने खुद कहा दिया है कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। भास्कर: कोडीन सिरप में आपके मित्र और पूर्वांचल के बाहुबली नेताओं के नाम भी आ रहे?
राजभर : हमारे तो सभी मित्र हैं। मतदाता सूची में जिसका नाम है, वह सभी हमारे मित्र हैं। जिनका नाम नहीं, उनका जुड़वाने की कोशिश में हूं। भास्कर: अब्बास अंसारी आपकी पार्टी के विधायक हैं। उनके यहां विवाह समारोह में क्यों नहीं गए?
राजभर: हमें निमंत्रण मिला था। लेकिन, तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से हम शादी में शामिल नहीं हुए। भास्कर: आप कहीं राजनीतिक कारणों के चलते नहीं गए?
राजभर: जब मोदी जी, अखिलेश यादव जी, सोनिया जी समेत तमाम ‘जी’ एक जगह बैठकर खा-पी सकते हैं तो हम लोग क्यों नहीं बैठ सकते? अब्बास एक जनप्रतिनिधि हैं, जनता ने उन्हें चुना है। एक नेतृत्वकर्ता हैं उन्हें इग्नोर कोई कैसे कर सकता है? भास्कर: घोसी में उपचुनाव होने जा रहा, सुभासपा चुनाव लड़ेगी?
राजभर: एनडीए गठबंधन चुनाव लड़ेगा। जो गठबंधन तय करेगा, उसी दल का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। भास्कर: माफिया ब्रजेश सिंह और धनंजय सिंह आपकी पार्टी से टिकट मांगेगे तो क्या देंगे?
राजभर: अगर उनका नाम मतदाता सूची में हैं तो वह चुनाव लड़ने के हकदार हैं। मांगेंगे तब न, मांगेगे तो टिकट दिया जाएगा। भास्कर: पंचायत चुनाव की क्या तैयारी है?
राजभर: पंचायत चुनाव की पूरी तैयारी है, समय पर चुनाव कराया जाएगा। मतपत्र की छपाई हो रही है, वोटर लिस्ट तैयार हो रही है। पूरी तैयारी चल रही है। भास्कर: पंचायत चुनाव में आरक्षण निर्धारण कब तक होगा?
राजभर: हमें तो पत्र नहीं मिला। हमें लेटर मिलेगा, तब ही बता सकेंगे। भास्कर: आपकी पार्टी ने बिहार चुनाव लड़ा, लेकिन एक भी सीट नहीं जीती?
राजभर: पहली बार हमने 53 सीटों पर चुनाव लड़ा। जहां हमारे प्रत्याशी का नामांकन खारिज हुआ था, वहां हमने निर्दलीय को समर्थन दिया। पूरे चुनाव में हमें 2,04,211 वोट मिले, बहुत वोट मिले हैं। हमारे फॉलोअर्स ने वोट दिया। भास्कर: बिहार चुनाव के बाद भाजपा से सहयोगी दलों को बार्गेनिंग करने में दिक्कत होगी?
राजभर: कोई दिक्कत नहीं है। बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल का अलग-अलग राजनीतिक समीकरण है। यूपी का चुनाव अलग मायने रखता है। कोई बिहार की तुलना यूपी में करे, तो गलत होगा। भास्कर: प्रदेश में SIR चल रहा। इसमें आपकी पार्टी की क्या तैयारी है?
राजभर: दो-पांच साल, 20 साल पहले जिनकी मौत हो गई है, उनके नाम मतदाता सूची से निकाले जा रहे। कुछ लोग गांवों से शहरों या दूसरे प्रदेशों में जाकर बस गए हैं। उनके नाम दो जगह की मतदाता सूची में हैं। लेकिन, अब उनका नाम एक ही सूची में रहेगा। 18 साल की उम्र पूरी करने वालों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे। भास्कर: एसआईआर का विपक्ष विरोध कर रहा। आरोप है, वर्ग विशेष को टारगेट किया जा रहा?
राजभर: विपक्ष ने एसआईआर के विरोध को अपना राजनीतिक एजेंडा बना लिया है। धरातल पर बूथ लगाकर सपा-बसपा सभी दल फॉर्म भरवा रहे। मैंने 75 में से 32-33 डीएम से बात की है। लोग खुद संपर्क कर एसआईआर का काम कर रहे हैं। विधायक, सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि खुद संपर्क कर मदद कर रहे हैं, तो विपक्ष की बात कैसे मान लें? भास्कर: जिन्हें रोहिंग्या, बांग्लादेशी बताया जा रहा, वो कह रहे कि तीन-चार दशक से यहां रह रहे?
राजभर: जब चार दशक से रह रहे हैं, तो मतदाता सूची में नाम क्यों नहीं जुड़वाया? भास्कर: उनके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड भी है, फिर भी नाम शामिल नहीं हो रहा?
राजभर: राशन कार्ड बनवाया तो मतदाता सूची में नाम क्यों नहीं शामिल कराया? आधार कार्ड से मतलब नहीं। लखनऊ में ही कुछ लोग नौकरी छोड़कर भाग गए हैं? भास्कर: आपने कहा था, आजम का नुकसान सपा ने किया। लेकिन वो कह रहे कि भाजपा ने जेल भेजा?
राजभर: आजम खान पर जितने भी मुकदमे हैं, सपा शासन के दौरान कामकाज के हैं। सपा शासन में ही उन्होंने 2 पैन कार्ड, 2 जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिए। अब एजेंसी जांच कर रही है तो सजा हो रही है। इसलिए सपा ही जिम्मेदार है। भास्कर: आपके बेटे ने आजम को सुभासपा जॉइन करने का ऑफर दिया था?
राजभर: अब तो आजम खान खुद ही जेल चले गए हैं। ———————— ये खबर भी पढ़ें… ‘इंस्पेक्टर ने सुसाइड किया तो पिस्टल सीने पर कैसे मिली’, भाई बोले- महिला सिपाही मीनाक्षी ने हत्या की जालौन के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण की 5 दिसंबर की रात करीब 9 बजे मौत हो गई। जिस वक्त कमरे में गोली चली, महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा उसी कमरे में थी। इस मामले पर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
https://ift.tt/Yn9qQbV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply