DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बृजभूषण शरण सिंह पर बुलडोजर से पुष्प वर्षा:बागपत में कांग्रेस पर साधा निशाना, कुश्ती चैंपियनशिप में पहुंचे

बागपत के बड़ौत में स्टेट लेवल कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शरण सिंह पर समर्थकों ने बुलडोजर पर खड़े होकर पुष्प वर्षा की। इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। शरण सिंह ने बागपत के मुख्य वंदना चौक पर शहीदों को नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और उनसे मुलाकात की। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। इसी कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसी तरह के आरोपों के कारण लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने व्यवस्था में बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि अब दो या तीन अवैध वोट भी बनते हैं तो उन्हें काटा जा सकता है, जबकि पहले ऐसा सिस्टम नहीं था। अब सब कुछ पारदर्शी तरीके से होता है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी इलेक्ट्रॉनिक बम की बात करती है, कभी परमाणु बम की, लेकिन जनता सब समझ रही है। बृजभूषण ने यह भी कहा कि जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में हैं, पार्टी का यही हाल रहेगा। कार्यक्रम के दौरान शरण सिंह ने कुश्ती खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बेहतर खेल सुविधाओं को लेकर भी बात की।


https://ift.tt/RaHdwC4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *