बदायूं के उझानी ब्लाक सभागार में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक मंडल स्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने युवाओं को संबोधित किया।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। उन्होंने जोर दिया कि आज का युवा अपने कौशल, नवाचार और आत्मविश्वास के बल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठा चुकी है। इनमें स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, कौशल विकास मिशन, स्वरोजगार योजनाएं और डिजिटल इंडिया जैसे अभियान शामिल हैं, जिनसे करोड़ों युवा लाभान्वित हो रहे हैं। गुप्ता ने आगे कहा कि देश की अर्थव्यवस्था, तकनीकी क्षेत्र और नवाचार में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि आत्मनिर्भर भारत की ताकत स्वदेशी में निहित है, इसलिए ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ को अपने जीवन में अपनाएं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर स्वदेशी अभियान को जन-आंदोलन बनाएं। जिला उपाध्यक्ष ग्रीश सिसौदिया ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेश, उद्योग, सुरक्षा और रोजगार के नए मॉडल के रूप में उभर रहा है, जिससे प्रदेश के युवाओं को अवसरों का एक बड़ा मंच मिल रहा है। सिसौदिया ने बताया कि यूपी में स्टार्टअप हब, ODOP (एक जिला एक उत्पाद), एमएसएमई नीति और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से युवा तेजी से प्रगति कर रहे हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक राष्ट्रवादी, नगर महामंत्री मदन मोहन सिंह लोधी, नगर उपाध्यक्ष गोविंद मित्तल, नगर मंत्री गोविंद सपड़ा और विवेक उपाध्याय सहित कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://ift.tt/vmHtTaW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply