DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बाराबंकी में घना कोहरा, यातायात प्रभावित:सुबह 8:30 बजे तक धुंध की चादर, किसानों को फायदा

शुक्रवार सुबह बाराबंकी जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह 8:30 बजे तक पूरे क्षेत्र में दृश्यता बेहद कम रही। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। तड़के शुरू हुआ यह कोहरा आदर्श नगर पंचायत रामनगर, महादेवा, रानीगंज, त्रिलोकपुर, रानीबाजार, दलसराय, गणेशपुर, रैलीबाजार, मीतपुर सहित सभी ग्राम पंचायतों में देखा गया। पूरे जिले में सफेद धुंध की मोटी चादर छाई रही। घने कोहरे के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड काफी बढ़ गई। सुबह के समय जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को घरों में ही रहना पड़ा। बाजारों और सड़कों पर सामान्य से कम भीड़भाड़ दिखाई दी। 3 तस्वीरें देखिए… वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने बताया कि कोहरा इतना घना था कि कुछ कदम आगे का रास्ता भी मुश्किल से दिख रहा था, जिससे आवागमन में काफी दिक्कतें आईं और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया। हालांकि, किसानों के लिए यह कोहरा फायदेमंद माना जा रहा है। ग्राम पंचायत निवासी पिंकू ने बताया कि ऐसा घना कोहरा गेहूं की फसल के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे नमी बढ़ती है, जिससे फसल की बढ़वार तेज होती है और बेहतर उपज मिलती है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और यात्रा करते समय पूरी सावधानी बरतने की अपील की है। जिले में लगातार गिरता कोहरा जनजीवन और यातायात को प्रभावित कर रहा है।


https://ift.tt/8pZ4Xw2

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *