खेकड़ा तहसील की न्याब तहसीलदार वंशिका सिंह ने सोमवार को पिलाना ब्लॉक में चुनावी तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान के तहत ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), सुपरवाइजर्स और निर्वाचन कार्यों से जुड़े कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार वंशिका सिंह ने अभियान की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मतदाता सूची के शुद्धिकरण पर विशेष जोर देते हुए नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृतकों के नाम हटाने, दोहरे नामों की जांच और पते बदलने वालों के संशोधन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अपूर्ण प्रपत्रों के निस्तारण की जानकारी भी ली। वंशिका सिंह ने निर्देश दिया कि प्रत्येक बीएलओ यह सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे। उन्होंने अधिकारियों को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं, नवविवाहितों और नए स्थान पर स्थानांतरित हुए लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, और प्रत्येक पात्र नागरिक को मताधिकार का अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए मतदाता सूची का शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी होना आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों को समयबद्ध कार्य पूरा करने, घर-घर सत्यापन को गंभीरता से लेने और शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रपत्र 6, 7 और 8 के निस्तारण की प्रगति को भी परखा और आवश्यक सुधार के सुझाव दिए। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि एसएसआर अभियान को पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ संपन्न करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
https://ift.tt/T7mSzu0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply