बहराइच जिले में वन्यजीवों के हमले बढ़ गए हैं। गन्ने की कटाई के कारण जंगली जानवर रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं। सोमवार सुबह महसी तहसील क्षेत्र के मरौचा गांव में एक तेंदुआ देखा गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। फखरपुर थाना क्षेत्र के मरौचा, गुलाबसिंह पुरवा और लालापुरवा गांवों में तेंदुए के दिखने से अफरातफरी का माहौल है। रविवार देर शाम को भी मरौचा ग्राम सभा में तेंदुआ देखा गया था। ग्रामीणों ने शोर मचाकर और लाठी-डंडों से तेंदुए को खदेड़ा, जिसके बाद वह गन्ने के खेत में भाग गया। मरौचा के प्रधान अजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर गन्ने के खेतों में तेंदुए की तलाश कर रहे हैं। पांच दिन पहले उमरी दहलों में एक महिला को तेंदुए ने मार डाला था। इस घटना के बाद उमरी दहलों और बिराहिमडीहा में तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए हैं, लेकिन घनी गन्ने की फसल के कारण तेंदुआ अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। प्रधान अजय सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम और सोमवार सुबह मरौचा, गुलाब सिंह पुरवा और लालापुरवा गांवों में तेंदुआ देखा गया। शकील खां के पास तेंदुए के पदचिह्न भी मिले हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और फखरपुर थाने को सूचना दी, जिसके बाद टीमें मौके पर पहुंचीं। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया जा रहा है।
https://ift.tt/fNnE9qd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply