झांसी में बेकाबू प्राइवेट बस ने बुजुर्ग दंपती को कुचल दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल है। पत्नी का शव सड़क पर पड़ा था और घायल पति पत्नी के शव के पास बैठकर रोता रहा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। टक्कर मारने के बाद आरोपी ड्राइवर बस लेकर भाग निकला। लोगों ने पुलिस के साथ करीब 500 मीटर तक पीछा कर बस को पकड़ लिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। हादसा सदर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के सामने हुआ है। निजी अस्पताल में नर्स थी महिला मृतका का नाम निलोफर उर्फ नीलम (61) पत्नी मुन्ना खां था। वह सदर बाजार थाना क्षेत्र के भट्टागांव की रहने वाली थी। मृतका के पति मुन्ना खां ने बताया- मेरी पत्नी प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। कुछ समय पहले मोहल्ले के शेर खान बाइक से गिर गए थे। उनको कंधे में चोट आई थी। शेर खान एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। रविवार शाम को शेर खान को देखने के लिए अस्पताल गए थे। शाम को वहां से बाइक से घर लौट रहे थे। जब बस स्टैंड के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज गति में आ रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मैं और मेरी पत्नी सड़क पर गिर गए। इसके बाद बस का पहिया नीलम के ऊपर से निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मैं दूसरे साइड गिरा, इसलिए बच गया। 5 बच्चों की हो चुकी है शादी हादसे में घायल मुन्ना खां को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। उनके हाथ में गंभीर चोट आई है। नीलम की मौत के बाद घर में मातम छाया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। नीलम के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है।
https://ift.tt/HJgGumv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply