बस्ती के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में गुरुवार से 151 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इसकी शुरुआत एक मंगल कलश यात्रा के साथ हुई। जिसमें 1001 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों की धुन और वैदिक मंत्रोच्चार से शहर में भक्तिमय वातावरण छा गया। देखिए कलश यात्रा की तस्वीरें… यह शोभायात्रा राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू होकर गांधीनगर होते हुए कंपनीबाग पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। आकर्षक रूप से सजे दैवीय पात्रों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से राम दरबार की झांकी पूरे मार्ग में आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में शहर के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने भी भाग लिया, जिन्होंने संस्कृति और अध्यात्म का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। यात्रा मालवीय रोड होते हुए पुनः कथा स्थल राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। इसके साथ ही महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा की विधिवत शुरुआत हो गई। आयोजक मंडल के सदस्य विश्वास श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम 28 नवंबर से प्रतिदिन निर्धारित समयानुसार आयोजित होंगे। इसमें सुबह 6 से 7 बजे तक ध्यान साधना एवं प्रज्ञायोग, सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी तथा शाम 5 से रात 9 बजे तक संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन शामिल है। अन्य दिनों में भी इसी क्रम में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे। शहर में आयोजित इस आध्यात्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
https://ift.tt/fKRo85j
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply