DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बरेली में हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली, मौत:पिता बोले- जानबूझकर माथे पर मारी गोली, दो समुदाय का मामला

बरेली में रविवार रात शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। गोली लगते ही युवक खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच एक बाराती ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बारातियों से पूछताछ की। साथ ही मामले की जांच कर रही है। यह घटना सुभाषनगर थाना क्षेत्र के सिरौली की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…. गोली लगने से मौके पर मच गई थी अफरा-तफरी
मृतक की पहचान रिजवान के रूप में हुई है। वह सिठौरा का निवासी था। रविवार शाम सिठौरा से सिरौली के शिवपुरी में बारात गई थी, जिसमें रिजवान भी शामिल था। रात में जब बारात शिवपुरी पहुंची, तो शादी की खुशी में कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान अचानक 30 वर्षीय रिजवान को पास से चली एक गोली लग गई। गोली लगते ही वह खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बारात का माहौल मातम में बदल गया। मृतक के पिता रिजवान बोले- जानबूझकर माथे पर मारी गोली
रिजवान के पिता निसार अहमद ने बताया- रविवार देर शाम गांव से बारात निकली थी, जिसमें मेरा बेटा रिजवान भी गया था। बारात जैसे ही शिवपुरी पहुंची और दूल्हा निकाह के लिए जा रहा था, तभी गांव के ही अरविंद नाम के युवक ने रिजवान को गोली मार दी। गोली सीधे उसके माथे में लगी और वहीं उसकी मौत हो गई। पुलिस इसे हर्ष फायरिंग बता रही है, लेकिन यह सीधी-सीधी हत्या है। निसार अहमद ने कहा- 3 साल पहले ही रिजवान की शादी हुई थी और उसका दो साल का बेटा हमजा है। इतनी कम उम्र में उसके सिर से पिता का साया उठ गया। रिजवान हमारा सबसे बड़ा बेटा था। रिजवान की पत्नी ​​​​​​​बोलीं- मेरे दो साल के मासूम बेटे का क्या होगा?
इस घटना के बाद रिजवान की पत्नी शहनाज ने रोते हुए बताया- शाम के समय वो अपने बेटे को खिला रहे थे। उसके बाद बारात में चले गए, जहां उनकी हत्या कर दी गई। हमारा क्या दोष था, जो मेरे पति को मार दिया गया। वो तो खुशियों में शरीक होने गए थे। अगर पता होता कि उन्हें गोली मार देंगे, तो मैं उन्हें कभी जाने ही नहीं देती। अब मेरे 2 साल के मासूम का क्या होगा? इतनी बड़ी जिंदगी मैं कैसे काटूंगी। दोषियों को फांसी होनी चाहिए। एक तरफ निकाह, दूसरी तरफ मर्डर
वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया-एक तरफ दूल्हा-दुल्हन के निकाह की रस्म चल रही थी। दूसरी तरफ गोलियां चल रही थीं। वहां कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे दहशत फैल गई। इसी बीच एक गोली रिजवान को जा करके लग गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया- शिवपुरी में शादी समारोह के दौरान चली गोली से रिजवान नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने अरविंद नाम के युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। सिरौली पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ————– ये भी पढ़ें- हाईवे पर लहंगा पहने दुल्हन ने बुलेट दौड़ाई:कानपुर का VIDEO, हेलमेट नहीं पहने, REEL शूट की गई; एक्शन में पुलिस कानपुर में एक दुल्हन का बुलेट चलाते हुए वीडियो सामने आया है। यह वीडियो महाराजपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें लहंगा पहने और दुल्हन की तरह सजी लड़की बुलेट पर फर्राटा भर रही है। लड़की ने हेलमेट भी नहीं लगाया। हाईवे पर REEL बनाई गई। अब पुलिस सड़क सुरक्षा में लापरवाही बताते हुए एक्शन की तैयारी कर रही है। पढ़िए पूरी खबर…


https://ift.tt/Xq4NEIh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *