प्रयागराज में सेना के एक जवान को दरोगा और उसके साथियों ने पीट-पीटकर मार डाला। स्कॉर्पियो ओवरटेक करने को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद दरोगा और उसके साथियों ने लोहे की रॉड से सेना के जवान को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इसमें सेना का जवान खून से लथपथ हो गया। इस बीच दरोगा और उसके साथी भाग गए। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल जवान को सेना के अस्पताल भेज दिया। वहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। जवान के पिता की शिकायत पर दरोगा समेत 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरी घटना करछना के धरवारा गांव में रहने वाले विवेक सिंह (28) सेना के इंटेलिजेंस विभाग में दिल्ली में तैनात था। उसके पिता उमाकांत सिंह भी सेना से सूबेदार पद से रिटायर हुए हैं। विवेक 2 भाइयों में छोटे थे। 3 साल पहले ही उसकी शादी प्रतिभा से हुई थी। उसका 2 साल का बेटा वेदांत है। खबर में पोल है, आगे बढ़ने से पहले हिस्सा ले सकते हैं चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आया था फौजी
विवेक चचेरी बहन की शादी में शामिल होने 28 नवंबर को छुट्टी लेकर घर आया था। 29 नवंबर को बहन की शादी थी। शादी की रात देर तक वह अपने गांव के 2 दोस्तों विनय जैन और करन के साथ कार से कोहड़ार बाजार गया था। वहां उसने विनय को कोहड़ार घाट छोड़ दिया। इसके बाद वह कार से करन सिंह के साथ धरवारा स्थित अपने घर लौट रहा था। रात करीब 2 बजे धरवारा मोड़ के पास बारात से लौट रहे स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों से गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद विवेक अपनी कार में बैठने लगा। तभी स्कॉर्पियो सवार दिनेश कुमार यादव, राजीव कुमार ठाकुर, राजू अग्रहरि, भाईलाल यादव और यूपी पुलिस का दरोगा राजकमल पांडेय नीचे उतरे। इन सभी ने विवेक को कार से खींचकर बाहर निकाल लिया। इसके बाद असलहों और लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया। करन सिंह ने विवेक को पिटता देख मदद के लिए गांव की ओर दौड़ लगा दी। इसी बीच हमलावर विवेक को मरा समझकर मौके से भाग गए। लोहे की रॉड से किया हमला
गांववालों की मदद से विवेक को प्रयागराज के एक अस्पताल में ले जाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मिलिट्री हॉस्पिटल लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां सोमवार को विवेक की मौत हो गई। फौजी की मौत के बाद गिरफ्तारी की मांग को लेकर घरवालों और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि जब तक हत्यारों को पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने गाड़ी नंबर को ट्रेस करते हुए आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजीव कुमार (सेना का हवलदार), राजकमल पांडेय (यूपी पुलिस में दरोगा), दिनेश कुमार यादव, राजीव अग्रहरि, भाईलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी नैनी के चाका के रहने वाले हैं। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया- सेना के जवान की मौत के मामले में पिता ने नामजद शिकायत की। इसमें दरोगा समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई है। ——————- ये खबर भी पढ़ें… कार से टक्कर, 15 फीट उछलकर गिरे बाप-बेटे, VIDEO:बिजनौर में बोनट में फंसकर क्लर्क 30 मीटर घिसटा, मौत यूपी के बिजनौर में कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार इंटर कॉलेज के क्लर्क की मौत हो गई, जबकि बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाप-बेटे 15 फीट ऊपर उछलकर गिरे। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/zXh6IfB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply