कायमगंज कंपिल थाना क्षेत्र के तारापुर गांव में एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने पर गुरुवार शाम 6 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान सरोजिनी पत्नी स्वर्गीय बहोरन सिंह के रूप में हुई है। यह घटना आज की है। मृतका के बड़े पुत्र नीरज ने बताया कि जैसे ही उन्हें कीटनाशक सेवन की जानकारी मिली, वे तत्काल एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. अमरेश ने सरोजिनी को मृत घोषित कर दिया। डॉ. अमरेश ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए मृतका का मेमो कोतवाली पुलिस को भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
https://ift.tt/TKNGnqu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply