DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फर्रुखाबाद में आवारा कुत्तों का बंध्याकरण अभियान जारी:हरियाणा की संस्था ने अब तक 195 कुत्तों की नसबंदी की

फर्रुखाबाद शहर में आवारा कुत्तों के बंध्याकरण का अभियान जारी है। हरियाणा की एक संस्था द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक 195 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। नगर पालिका ने आवारा कुत्तों के बंध्याकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। इसी के तहत हरियाणा की एक संस्था को यह टेंडर मिला था। संस्था ने करीब 20 दिन पहले शहर में अपना काम शुरू किया। अभियान के लिए एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर पर कुत्तों को रखने की व्यवस्था की गई है। जिसमें जाल और ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का निर्माण शामिल है। टीम के सदस्यों ने कुत्तों को पकड़ना शुरू किया और अब तक 195 कुत्तों का बंध्याकरण किया गया है। बंध्याकरण के बाद कुत्तों को सात दिनों तक सेंटर पर ही रखा जाता है। इस दौरान उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी टीम द्वारा की जाती है। सात दिन पूरे होने के बाद, कुत्तों को उसी स्थान पर छोड़ दिया जाता है, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। हाल ही में, लोहिया अस्पताल में कुत्तों को पकड़ते समय टीम के एक सदस्य को कुत्ते ने काट लिया था। उसे तुरंत एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। सदस्य ने बताया कि वह बांदा जनपद का निवासी है। लोहिया अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर माह में 395 लोगों ने कुत्ते के काटने के बाद इंजेक्शन लगवाए थे।


https://ift.tt/0Wya4Ex

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *