उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मैनपुरी दौरे के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए बूथ स्तर पर बीएलओ की सहायता से एसआईआर फॉर्म भरवा रहे हैं। बृजेश पाठक ने कहा कि मन की शुद्धता के लिए योग और लोकतंत्र की शुचिता के लिए एसआईआर बेहद आवश्यक है। वहीं डिप्टी सीएम कहा कि फर्जीवाड़ा करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। उन्होंने सोनिया गांधी का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि 1980 की मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज था।जबकि उन्हें नागरिकता 1983 में प्राप्त हुई थी। 45 हजार नाम दो अलग-अलग स्थानों पर ब्रजेश पाठक ने लखनऊ की मतदाता सूची में सामने आई बड़ी गड़बड़ी का उल्लेख करते हुए बताया कि सूची में 1.26 लाख मृत व्यक्तियों के नाम दर्ज हैं। जबकि 45 हजार नाम दो अलग-अलग स्थानों पर शामिल हैं। उन्होंने इस स्थिति को व्यवस्था को संक्रमित करने वाला बताया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता बीएलओ के साथ मिलकर फर्जी, मृतक, घुसपैठियों और नाबालिगों सहित अवैध मतदाताओं की पहचान कर रहे हैं। उनके नाम हटाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग को सूची सौंप रहे हैं। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक शुचिता तभी संभव है, जब मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध हो। कांग्रेस हमेशा अवैध तरीकों का सहारा लेती रही कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि फर्जीवाड़ा करना कांग्रेस की “पुरानी आदत” रही है। उन्होंने सोनिया गांधी का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि 1980 की मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज था, जबकि उन्हें नागरिकता 1983 में प्राप्त हुई थी। ब्रजेश पाठक के अनुसार, इस मामले में अदालत ने नोटिस भेजा था और बाद में उनका नाम मतदाता सूची से हटाया गया। ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह घटना साबित करती है कि कांग्रेस हमेशा अवैध तरीकों का सहारा लेती रही है। उनका कहना था कि देश की जनता कांग्रेस की इन हरकतों को भली-भांति जानती है और अब उसे स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा फर्जी मतदाताओं को हटाने के मिशन पर लगातार काम कर रही है, जिसका उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत बनाना है।
https://ift.tt/MvxpkVa
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply