फतेहपुर जिले के धाता नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार शाम एक 25 वर्षीय महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान वार्ड नंबर 3, भीमनगर निवासी वर्षा केसरवानी पत्नी प्रिंस केसरवानी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वर्षा मूल रूप से कौशांबी के अझुवा की रहने वाली थीं। उनके पति प्रिंस केसरवानी जलेबी का व्यवसाय करते हैं और डीजे-बाजे का भी काम करते हैं। दंपति के दो बेटे हैं, लक्ष्य केसरवानी और आर्यन केसरवानी। घटना की सूचना मिलते ही धाता पुलिस मौके पर पहुंची। धाता थाना अध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन इसके पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के मायके पक्ष के परिजनों के आने के बाद ही आगे की जानकारी मिल पाएगी।
https://ift.tt/2HLiUJN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply