DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फतेहपुर में मृतक लेखपाल के घर पहुंचेंगे अजय राय:SIR कार्य से शादी की छुट्‌टी न मिलने पर सुसाइड; आज से लेखपाल–कानूनगो संघ का धरना शुरू

फतेहपुर में मतदाता सूची संशोधन कार्य (SIR) के दबाव के कारण सुसाइड करने वाले लेखपाल सुधीर कुमार कोरी के परिजनों से मिलने आज अजय राय पहुंचेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ दोपहर दो बजे सुधीर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे स्थित आवास पर पहुंचेंगे। इसकी पुष्टि कांग्रेस शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्‌डा ने की है। वहीं इस मामले को लेकर अब लेखपाल संघ के साथ कानूनगो संघ भी आगे आ गया है। जहां लेखपाल संघ अब एसडीएम के खिलाफ भी एफआईआर की मांग करते हुए गुरुवार से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगा। वहीं कानूनगो संघ ने भी एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरने का ऐलान किया है। कानूनगो संघ का कहना है- अगर कानूनगो शिवराम के खिलाफ प्रताड़ना और धमकाने के आरोप में एफआईआर की गई है। तो एसडीएम संजय कुमार सक्सेना के खिलाफ भी एफआईआर होनी चाहिए, क्योंकि कानूनगो के सामने ही उन्होंने भी लेखपाल सुधीर कुमार को फटकार लगाई थी। अब अब पूरा मामला पढ़िए…
25 नवंबर की सुबह 6:30 बजे सुधीर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार ने बताया कि उसकी शादी 26 नवंबर को थी। वह कई दिनों से छुट्टी मांग रहा था, लेकिन SIR कार्य (मतदाता सूची पुनरीक्षण) के दबाव में उसे छुट्टी नहीं दी गई। सुधीर को जहानाबाद विधानसभा का सुपरवाइजर बनाया गया था। आरोप है कि एक मीटिंग में ARO एसडीएम ने उसे निलंबित करने की धमकी दी थी। घटना वाले दिन सुबह कानूनगो शिवराम उसके घर पहुंचे और काम का दबाव डाला। इसी तनाव में सुधीर ने आत्महत्या कर ली। 29 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम, कानूनगो पर FIR
घटना के बाद लेखपाल संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने मृतक के घर के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। परिजनों और संघ की मांग पर 26 नवंबर को कानूनगो शिवराम के खिलाफ FIR दर्ज की गई। FIR के 29 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम हुआ और फिर भिटौरा गंगा घाट पर सुधीर का अंतिम संस्कार किया गया।


https://ift.tt/tPp90Jl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *