DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फतेहपुर में फंदे से लटका मिला महिला का शव:8 साल पहले हुआ प्रेम विवाह, संतान नहीं होने पर पति-पत्नी में होता था विवाद

फतेहपुर में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। घटना शुक्रवार को धाता थाना क्षेत्र के लिहई बाजार में हुई। शुक्रवार को मधु देवी का शव उनके निजी मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की मां अनीता, जो धाता कस्बे की निवासी हैं। उनकी सूचना पर धाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान खागा CO महेंद्र कुमार शुक्ल भी मौके पर मौजूद रहे। मां अनीता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मधु देवी ने सितंबर 2018 में योगेंद्र कुमार रैदास से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों लिहई बाजार स्थित अपने घर में रह रहे थे। दंपति की कोई संतान नहीं थी, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार दोपहर को उन्हें बेटी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/S68FhPL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *